{"_id":"5d15e3c28ebc3e3c734bec3d","slug":"two-children-died-in-playing-hide-and-seek-in-bhadohi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भदोही : लुका छुपी खेलने में दो बच्चों ने गंवाई जान, पुलिस की अनुमति के बिना परिजनों ने शव दफनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही : लुका छुपी खेलने में दो बच्चों ने गंवाई जान, पुलिस की अनुमति के बिना परिजनों ने शव दफनाया
Fri, 28 Jun 2019 04:35 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
Published by: Sayali Maurya
Updated Fri, 28 Jun 2019 04:35 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के भदोही में लुका छुपी खेलने के चक्कर में दो बच्चों को अपनी जान गवानी पड़ी। लुका छुपी खेलने के लिए दो बच्चों ने खुद को एक बक्से में बंद कर लिया था। जिसके बाद दम घुटने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
भदोही औराई कोतवाली के खमरिया नगर के वार्ड नंबर 7 में गुरुवार रात दो बच्चों के शव बक्से में बंद मिले। सूचना पर पुलिस पहुंची और छानबीन कर लौट गई। परिजन रात में ही बच्चों को दफनाने की तैयारी कर रहे थे। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ संजय कुमार का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मल्लू अंसारी कालीन कंपनी में काम करता है। शाम को मल्लू घर पहुंचा तो बच्चों को न पाकर चिंतित हो गया। खोजबीन शुरू की तो घर में ही रखे बक्से में कपड़े बिखरे देख तलाशी ली, उसमें बेटी हतैना (7), हसन (3) पड़े मिले। मल्लू पड़ोसियों के सहयोग से बच्चों को स्थानीय अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टर ने देखते ही दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बच्चों की मौत दम घुटने से बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार बच्चों की मां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। बच्चे लुका छुपी खेल रहे थे तभी ऐसा हुआ। इसके बाद पुलिस को बिना बताए परिवार वालों ने रात में ही बच्चों को दफन कर दिया।