फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   two central minister return delhi from varanasi after workers meet

वाराणसी में असंतुष्टों को मनाने का मिशन पूरा, दिल्ली लौटे केंद्रीय मंत्री

Fri, 03 Feb 2017 12:37 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 03 Feb 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
two central minister return delhi from varanasi after workers meet
डीरेका गेस्ट हाउस में मनोज सिन्हा और डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र के विधानसभा क्षेत्रों में टिकट वितरण के बाद बाद असंतुष्टों को शांत करने आए रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा और मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गुरुवार को तीसरे दिन भी अपना मिशन जारी रखा।
विज्ञापन

सिन्हा ने डीरेका गेस्ट हाउस और डॉ. पांडेय ने बीएचयू के एलडी गेस्ट हाउस में बुलाकर असंतुष्टों से बातचीत की और उन्हें मनाने-समझाने का प्रयास किया। दोनों मंत्रियों ने गुरुवार को अपना मिशन पूरा कर लिया।
विज्ञापन

सिन्हा अभी यहीं रुके हैं जबकि डॉ. पांडेय दिल्ली चले गए हैं।
शुक्रवार को दोनों अपनी रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व को सौंपेंगे। दोनों मंत्रियों के पास असंतुष्टों की पूरी सूची है।
तीन दिन से फोन कर उन्हें बुलाया जा रहा है। अकेले में बातचीत की जा रही है।
विरोध करने वाले दावेदारों और पदाधिकारियों को आश्वासन दिया उनकी अहमियत का ख्याल पार्टी करेगी।
विधानसभावार इसकी रिपोर्ट भी बनाई गई है।
 

शहर दक्षिणी सीट को लेकर कयासबाजी तेज

two central minister return delhi from varanasi after workers meet
bjp
भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल के बुधवार देर रात यहां से जाने के बाद पार्टी में शहर दक्षिणी सीट को लेकर कयासबाजी तेज हो गई है।
पार्टी सूत्र बताते हैं कि हाईकमान की ओर से पांच दिन से की जा रही कवायद बेकार नहीं जाएगी।
जिस दक्षिणी की सीट पर अधिक विवाद है, उस पर कोई निर्णय जरूर होगा। चर्चा है कि भाजपा पिंडरा से ब्राह्मण लड़ाने के लिए प्रत्याशी की खोज कर रही है। चूंकि  विधायक श्याम देव राय चौधरी दादा ब्राह्मण हैं और पिंडरा सीट उन्हें दी जा सकती है।
हालांकि यहां पर अपना दल (सोनेलाल) से गठबंधन के कारण भाजपा के प्रत्याशी को लेकर पेंच भी है।

केंद्रीय मंत्री ने सपा सरकार पर बोला हमला

two central minister return delhi from varanasi after workers meet
mahendra nath pandey
मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने सपा सरकार पर हमला बोला।
गुरुवार को शीतल उपवन सारनाथ में भाजपा प्रत्याशी अनिल राजभर के समर्थन में आयोजित शिवपुर विधानसभा के सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र ने जो विकास का खाका खींचा था, उस पर प्रदेश सरकार ने रोड़ा अटकाने के अलावा कुछ नहीं किया।
11 मार्च को भाजपा की सरकार बनने के बाद विकास की गति दोगुनी हो जाएगी। करोड़ों रुपये वरुणा कॉरिडोर में बहाकर सपा गुंडों के बल पर सरकार चला रही है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने की। संचालन डॉ. आजाद सिंह गौतम ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed