फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   two central minister in varanasi, tal with angry worker

भाजपा में घमासान, केंद्रीय मंत्रियों ने दिन भर सुनी असंतुष्टों की फरियाद

Thu, 02 Feb 2017 12:25 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 02 Feb 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
two central minister in varanasi, tal with angry worker
कैंट प्रत्याशी पर महिला पार्षद ने जबरन हस्ताक्षर कराने का आरोप लगाया - फोटो : अमर उजाला
पूर्वांचल से दो केंद्रीय मंत्रियों रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा और मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने बुधवार को दिन भर वाराणसी भाजपा में असंतुष्टों से मुलाकात की। मंत्रियों ने आश्वासन दिया कि उनकी बात केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन

मंत्रियों से मुलाकात करने वाली कैंट विधानसभा की पार्षद मीनू दास ने कैंट प्रत्याशी सौरभ श्रीवास्तव पर आरोप लगाया कि सौरभ के कुछ लोगों ने उनसे अपने समर्थन के कागज पर जबरन हस्ताक्षर कराए।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने कहा कि कैंट में परिवारवाद चल रहा है।
पार्षदों और पदाधिकारियों में अशोक सिंह, विनोद भारद्वाज, गरिमा सिंह, अशोक सेठ, अजय गुप्ता, पुनवासी गुप्ता, दीपक राय, किशोर पांडेय, जय प्रकाश शर्मा, राजीव सिंह आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मलदहिया स्थित महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि के आवास पर देर शाम केंद्रीय मंत्रियों ने दक्षिणी विधानसभा के पार्षदों और पदाधिकारियों संग बैठक की। इसमें सभी ने कहा कि घोषित प्रत्याशी जनता के लिए अनजान चेहरा हैं। दक्षिणी भाजपा के हाथ से निकलने का खतरा है। 

भाजपा की ज्यादा सीटें जीतने पर जोर

two central minister in varanasi, tal with angry worker
मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय - फोटो : अमर उजाला
भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संसदीय क्षेत्र की सभी पांच सीटें हर हाल जीतने के लिए जोर लगा दिया है।
फिलहाल, भाजपा के पास शहर क्षेत्र की ही तीन सीटें हैं। इन सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा के बाद अंसतोष के मद्देनजर सीटों की संख्या बढ़ाने की कवायद जारी है।
इसीलिए पार्टी ने रोहनिया सीट पर अपना दल (सोनेलाल) से गठबंधन के बावजूद अपना प्रत्याशी उतार दिया है। सेवापुरी से भी ऐसी ही कोशिश है। यह सारी कवायद 2019 के लोकसभा चुनाव के लिहाज से भी की जा रही है। 
 बता दें कि जैसे ही वाराणसी की पांच विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा के अगले दिन से दक्षिणी, कैंट, उत्तरी, रोहनिया, शिवपुर के प्रत्याशियों का विरोध शुरू हो गया। सबसे अधिक विरोध दक्षिणी सीट को लेकर है। इसके बाद से ही हाईकमान यहां के पल-पल की हरकतों पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed