फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two brothers immersed in pond in chandauli

घर के पास का तालाब बना काल, छोटे को बचाने में बड़ा भाई भी डूबा

Thu, 01 Feb 2018 02:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Updated Thu, 01 Feb 2018 02:06 PM IST
विज्ञापन
Two brothers immersed in pond in chandauli
डूबे युवक को निकालते गोताखोर - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के चंदौली में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पर तालाब में डूब रहे छोटे भाई बचाने के प्रयास में बड़ा भाई भी डूब गया। दो घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के शव बाहर निकाले गए।
विज्ञापन


जिले के अलीनगर थाने के सकलडीहा रोड तिराहा निवासी रहमत अली के घर के पीछे तालाब है। बुधवार दोपहर रहमत का बेटा अयान (10) छत पर खेल रहा था। इस दौरान वह तालाब में गिर गया। यह देख रहमत का बड़ा बेटा शफीक (20) उसे बचाने के लिए कूद पड़ा।
विज्ञापन


तालाब में गंदगी और दलदल होने की वजह से दोनों डूब गए। जानकारी होने पर परिवार वालों ने शोर मचाया तो भीड़ जुट गई। सूचना पर अलीनगर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। तालाब में जाल डालकर दोनों की तलाश शुरू की गई। सीओ सदर प्रदीप सिंह चंदेल भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक घंटे बाद अयान को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। काफी प्रयास के बाद शफीक के नहीं मिलने पर गोताखोर बुलाए गए। गोताखोरों ने एक घंटे बाद उसे भी बाहर निकाला।


लोग उसे लेकर चिकित्सक के यहां गए तो उसे भी मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने लगी तो लोगों ने मुआवजे के लिए रोक लिया। एसडीएम दीप्ति देव और सीओ के आश्वासन पर लोग शांत हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed