फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two brothers died due to drowning in baoli in sonbhadra up

यूपी: तालाब में दो मासूम सगे भाई एक साथ डूबे, मौत से मचा हड़ंकप

Thu, 02 Jul 2020 05:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 02 Jul 2020 05:16 PM IST
विज्ञापन
Two brothers died due to drowning in baoli in sonbhadra up
drowning

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में दो सगे भाइयों की एक साथ मौत होने से घर में कोहराम मच गया है। दो भाई गुरुवार की सुबह में तालाब  में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र के जौराही गांव में गुरुवार सुबह करीब ग्यारह बजे दोनो भाई घर से पचास मीटर दूर स्थित तालाब में डूब गए थे। पता चलने पर परिजन दोनों मासूमों को तालाब  से निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले गए। जहां चिकित्सा अधीक्षक डॉ गिरधारी लाल ने बच्चों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र के जौराही निवासी धूरूज लाल के पुत्र राजू(8) और राज लाल(5) घर से पचास मीटर दूर खेलते-खेलते तालाब के पास चले गए। वहां दोनों भाई फिसल कर तालाब  में चले गए। जब दोनों बच्चे डूबने लगे तो वहीं पास में मौजूद गांव के ही एक लड़के ने देख लिया और दौड़कर जाकर परिजनों को बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

परिजन दौड़कर तालाब  के पास गये तो दोनों बच्चे पानी के अंदर चले गए थे। ग्रामीणों की मदद से परिजन किसी तरह से दोनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले गए। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed