फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   two brothers deep into ganga before sister marraige

वाराणसी में बहन की डोली से पहले उठी दो भाईयों की अर्थी

Tue, 14 Feb 2017 09:30 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 14 Feb 2017 09:30 PM IST
विज्ञापन
two brothers deep into ganga before sister marraige
परिवार और रिश्तेदारों में कोहराम, 45 मिनट देर से पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र के ओबरा से बहन की शादी में वाराणसी आए शुभम जायसवाल (22) और सुमित जायसवाल (20) मंगलवार की दोपहर गोला घाट के सामने गंगा में नहाने के दौरान डूब गए। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने दोनों का शव बाहर निकाला।
विज्ञापन

शुभम और सुमित की मौत से परिवार और रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। गम में डूबे परिवारीजनों ने सूचना के करीब 45 मिनट बाद पुलिस के मौके पर पहुंचने को लेकर खासी नाराजगी जताई। किसी तरह उन्हें समझाकर दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए गए।
विज्ञापन


सोनभद्र के ओबरा निवासी राकेश कुमार की बेटी पूजा की शादी कबीरचौरा निवासी मोनू जायसवाल से मंगलवार को मुकीमगंज के समीप गोला घाट स्थित शंकर सरदार बाड़ा में आयोजित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी में पूजा के मौसेरे भाई शुभम और ममेरे भाई सुमित भी आए थे। शुभम और सुमित भी ओबरा के ही रहने वाले थे। शुभम के पिता घनश्याम की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। सुमित के पिता दयाशंकर सब्जी का कारोबार करते हैं।
सुमित और शुभम मंगलवार को ही घरवालों के साथ यहां विवाह समारोह स्थल पहुंचे थे। गोला घाट पर परिवार और रिश्तेदारी की महिलाओं ने मातृका पूजा की और फिर सभी वापस शंकर सरदार का बाड़ा चले गए।

मगर, शुभम और सुमित घाट पर ही रुक गए और गंगा में नहाने लगे। इसी दौरान शुभम गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने की कोशिश में सुमित भी डूब गया।

घाट पर बस चीख-पुकार

काफी देर बाद भी जब दोनों वापस नहीं आए तो घरवालों ने तलाश शुरू की।
गोला घाट पहुंचे तो वहां नदी किनारे दोनों के कपड़े पड़े थे। इस पर उनके गंगा में डूबने की आशंका से परिवारीजनों ने सौ नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। परिवारीजनों का आरोप है कि पुलिस लगभग 45 मिनट की देरी से गोताखोरों के साथ पहुंची।
शुभम और सुमित का शव बाहर निकलते ही घरवालों और रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। घाट पर बस चीख-पुकार सुनाई पड़ रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed