घर लौटते समय हाइवा ने बाइक सवार तीन भाइयों को कुचला, दो की मौके पर मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरवा थाना क्षेत्र के पोड़ी गांव निवासी तीन युवक एक निजी कंपनी में टीपर के चालक थे। शुक्रवार रात 10 बजे तीनों भाई एक बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इनमें से किसी ने हेलमेट नहीं पहना था। जैसे ही उनकी बाइक मोरवा थाना क्षेत्र के मुड़वाडी डैम के पास पहुंची कि सामने से तेज रफ्तार में आ रहे हाईवा ने बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर लगने के बाद दो युवकों पर वाहन का पहिया जा चढ़ा, जिसमें मोहन लाल यादव (22) व उसके चचेरे भाई हरिशंकर यादव (27) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हरिशंकर यादव का छोटा भाई ओम प्रकाश यादव (25) गम्भीर रुप से घायल हुआ है।
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को स्थानीय नेहरू चिकित्सालय भेजा। हादसे के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया और वे सड़क पर उतर आए। मौके पर पहुंची मोरवा पुलिस ने स्थानीय लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। हादसे के बाद हाइवा चालक वाहन से कूदकर फरार हो गया।
आजमगढ़ में ट्रैक्टर से कुचलकर छात्रा की मौत
हाईस्कूल की छात्रा आरती (15) पुत्री रमाशंकर निवासी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के हसनपट्टी गांव शहर कोतवाली क्षेत्र के मनचोभा गांव निवासी अपने रिश्तेदार के यहां से हाईस्कूल की पढ़ाई कर रही थी। आरती शनिवार की सुबह साढ़े छह बजे ट्यूशन पढने के लिए साइकिल से जा रही थी।
जैसे ही आहोपट्टी गांव के पास पहुंची कि उधर से गन्ना लदा अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली गुजरी और आरती की साइकल में टक्कर मारते हुए उसे कुचल दी। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस पहुंची। छात्रा के घर वालों को सूचना देकर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।