फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two brother dead in road accident

घर लौटते समय हाइवा ने बाइक सवार तीन भाइयों को कुचला, दो की मौके पर मौत

Sun, 17 Dec 2017 01:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला,सोनभद्र Updated Sun, 17 Dec 2017 01:57 PM IST
विज्ञापन
Two brother dead in road accident
demo pic
एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत हो गई। जबकि तीसरा भाई मौत और जिंदगी के बीच झूल रहा है। घटना सिंगरौली जिले की है। जिले के मोरवा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात हाइवा से कुचलकर बाइक सवार दो भाइयों की मौत हो गई, जबकि मृतकों का एक अन्य तीसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन

 

मोरवा थाना क्षेत्र के पोड़ी गांव निवासी तीन युवक एक निजी कंपनी में टीपर के चालक थे। शुक्रवार रात 10 बजे तीनों भाई एक बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इनमें से किसी ने हेलमेट नहीं पहना था। जैसे ही उनकी बाइक मोरवा थाना क्षेत्र के मुड़वाडी डैम के पास पहुंची कि सामने से तेज रफ्तार में आ रहे हाईवा ने बाइक में टक्कर मार दी।

विज्ञापन

 

टक्कर लगने के बाद दो युवकों पर वाहन का पहिया जा चढ़ा, जिसमें मोहन लाल यादव (22) व उसके चचेरे भाई हरिशंकर यादव (27)  की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हरिशंकर यादव का छोटा भाई ओम प्रकाश यादव (25)  गम्भीर रुप से घायल हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को स्थानीय नेहरू चिकित्सालय भेजा। हादसे के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया और वे सड़क पर उतर आए। मौके पर पहुंची मोरवा पुलिस ने स्थानीय लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। हादसे के बाद हाइवा चालक वाहन से कूदकर फरार हो गया। 

आजमगढ़ में ट्रैक्टर से कुचलकर छात्रा की मौत

Two brother dead in road accident
demo pic
आजमगढ़ के आहोपट्टी गांव के पास शनिवार सुबह साढ़े छह बजे ट्यूशन पढने जा रही साइ‌किल सवार छात्रा की गन्ना लदे ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर मौत हो गई।

 

हाईस्कूल की छात्रा आरती (15) पुत्री रमाशंकर निवासी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के हसनपट्टी गांव शहर कोतवाली क्षेत्र के मनचोभा गांव निवासी अपने रिश्तेदार के यहां से हाईस्कूल की पढ़ाई कर रही थी। आरती शनिवार की सुबह साढ़े छह बजे ट्यूशन पढने के लिए साइकिल से जा रही थी।

 

जैसे ही आहोपट्टी गांव के पास पहुंची कि उधर से गन्ना लदा अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली गुजरी और आरती की साइकल में टक्कर मारते हुए उसे कुचल दी। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस पहुंची। छात्रा के घर वालों को सूचना देकर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed