{"_id":"6923707c8a0938739808652f","slug":"two-bike-riders-returning-home-from-a-marriage-function-died-in-a-road-accident-varanasi-news-c-20-vns1056-1196936-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: मांगलिक कार्यक्रम से घर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: मांगलिक कार्यक्रम से घर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
पिंडरा। फूलपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के सामने शनिवार की रात 1 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार प्रीतम सिंह (21 वर्ष) और अमन सिंह (27 वर्ष) की मौत हो गई। वाराणसी शहर में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम से जौनपुर लौट रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दोनों हेलमेट नहीं पहने थे, सिर में ही गंभीर चोट लगी है।
जौनपुर के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बैजापुर निवासी प्रीतम सिंह और अमन सिंह रात में वाराणसी स्थित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे थे। टेढ़वा पुल के पास रघुनाथपुर गांव के सामने जैसे ही बाइक पहुंची कि पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल दोनों युवकों को आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिंडरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
फूलपुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया की अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ परिजनों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीसी कैमरे की फुटेज भी देखी जा रही है कि किस तरह के वाहन ने टक्कर मारी है।