फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   two arrested case of Gun waved on social media in varanasi

Varanasi News: धाक और हनक जमाने के लिए सोशल मीडिया पर लहराया तमंचा, दो गिरफ्तार

Sun, 07 Apr 2024 05:11 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 07 Apr 2024 05:11 PM IST
सार

Varanasi News: पुलिस ने दोनों युवकों के पास से दो तमंचे, एक कारतूस और 2.290 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। दोनों अपने शौक के लिए तमंचा रखते थे और उससे अपने परिचितों में अपनी धाक जमाते थे।

विज्ञापन
two arrested case of Gun waved on social media in varanasi
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपने परिचितों के बीच धाक जमाने के लिए सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो पोस्ट करना दो युवकों को महंगा पड़ा। लंका और लालपुर पांडेयपुर थाने की पुलिस ने दोनों युवकों को अलग-अलग कार्रवाई में गिरफ्तार किया है। दोनों युवकों के पास से दो तमंचे, एक कारतूस और 2.290 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है।

विज्ञापन


लंका थानाध्यक्ष शिवाकांत मिश्र ने बताया कि सोशल मीडिया पर अवैध असलहे के साथ एक युवक का वीडियो वायरल हुआ था। युवक को चिह्नित करने के लिए नगवा चौकी प्रभारी अजय कुमार और दरोगा विवेक सिंह की टीम गठित की गई। पड़ताल के क्रम में सामने आया कि असलहा लहराने वाला युवक मदरवा, सामने घाट का उत्तम राजभर है।
विज्ञापन


युवक के चिह्नित होने पर दबिश देकर उसे सामने घाट इलाके से पकड़ा गया। गिरफ्तारी से पहले उत्तम के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट सहित अन्य आरोपों में छह मुकदमे दर्ज थे। उसके पास से एक तमंचा, एक कारतूस और 2.290 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में उत्तम ने बताया कि वह गांजा बेचता है। तमंचा अपने शौक के लिए रखा था और उससे अपने परिचितों में अपनी धाक जमाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, लालपुर पांडेयपुर थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ एक युवक की फोटो वायरल थी। दरोगा संतोष कुमार की टीम ने युवक की पहचान विराट नगर कॉलोनी, पांडेयपुर निवासी जान मोहम्मद उर्फ जानू के रूप में की। चिह्नित होने पर जान मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में जान मोहम्मद ने बताया कि वह अपने दोस्तों के बीच हनक बनाने के लिए तमंचे के साथ फोटो पोस्ट किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed