{"_id":"61feb5870354c73d7052ce2b","slug":"two-aircraft-going-to-lucknow-from-chandigarh-and-delhi-divert-lal-bahadur-shastri-airport-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: चंडीगढ़ और दिल्ली से लखनऊ जा रहे दो विमान लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट डाइवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: चंडीगढ़ और दिल्ली से लखनऊ जा रहे दो विमान लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट डाइवर्ट
Sat, 05 Feb 2022 11:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 05 Feb 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को चंडीगढ़ से उड़ान भरकर लखनऊ जा रहा इंडिगो का विमान खराब मौसम के चलते रनवे पर नहीं उतर सका। जो कि लखनऊ हवाई परिक्षेत्र में कई चक्कर लगाने के बाद 131 यात्रियों को लेकर सुबह 09:05 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचा।
विज्ञापन
वहीं, एयर इंडिया का दूसरा विमान दिल्ली से लखनऊ जा रहा था। दृश्यता कम होने की स्थिति में डाइवर्ट होकर सुबह 9:30 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचा। इस विमान में 125 यात्री सवार थे। मौसम साफ होने के बाद इंडिगो विमान संख्या 6ई6551 सुबह 10 बजे और एयर इंडिया का विमान सुबह 10:30 बजे लखनऊ के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन
वहीं, देरी होने पर विमान यात्रियों में काफी नाराजगी देखने को मिला। एयरलाइंस अधिकारियों ने बताया कि लखनऊ में मौसम खराब होने के कारण विमान को डाइवर्ट कर वाराणसी एयरपोर्ट पर उतारा गया।