फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two accused of theft arrested, jewelry and cash recovered

Varanasi News: चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, आभूषण और नकदी बरामद

Fri, 06 Mar 2026 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Two accused of theft arrested, jewelry and cash recovered
ज्ञानपुर।
विज्ञापन

पुलिस ने चोरी के दो आरोपियों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी के आभूषण और 39 हजार रुपये नकद बरामद हुआ है। भिदिउरा निवासी अनिल कुमार गुप्ता चार मार्च की सुबह 6 बजे परिवार के साथ होली मनाने पैतृक घर पुरानी बाजार गए थे। दोपहर दो बजे वे नए मकान पर लौटे तो देखा कि घर और अलमारी का ताला टूटा था। चोरों ने पत्नी के आभूषण और 50 हजार रुपये नकद चुरा लिए थे। पीड़ित ने आरोप लगाया कि मोहल्ले के निहाल अली, नौशाद और अर्पित ने मिलकर चोरी की थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके छानबीन शुरू की। बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कंसापुर विकास भवन असनांव मार्ग तिराहे से निहाल अली, नौशाद को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक एके राय ने बताया कि गिरफ्तार दोनों पेशेवर अपराधी हैं। पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed