{"_id":"66ea20b57b0120c03b0237d5","slug":"two-accused-of-stealing-aluminum-worth-rs-91-lakh-arrested-varanasi-news-c-194-1-svns1040-118115-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: 91 लाख का एल्यूमिनियम चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: 91 लाख का एल्यूमिनियम चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तारी
विज्ञापन
अगस्त माह में रेणुकूट से महाराष्ट्र के लिए चला एक एल्यूमिनियम लदा ट्रक गायब होने के मामले में पुलिस ने ट्रक मालिक व एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ के आधार पर पुलिस माल समेत ट्रक की बरामदगी में जुटी है।
मुर्धवा स्थित शैलसुता लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड ट्रांसपोर्ट कंपनी के शाखा प्रबंधक ने बताया था कि बीते 31 जुलाई को उनके ट्रांसपोर्ट से हिंडाल्को से 1320 नग एल्यूमिनियम सिल्ली लादकर जेएसडब्ल्यू स्टील लिमिटेड डॉल्बी महाराष्ट्र के लिए निकला ट्रक गायब हो गया था।
एल्यूमिनियम की कुल कीमत 91 लाख 75 हजार रुपये बताई गई थी। तहरीर पाकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इस संबंध में पुलिस ने भोपाल के बेरसिया रोड निवासी राजा मियां और ट्रक मालिक जौनपुर के जलालपुर थाने के छातीडीह गांव निवासी विद्यासागर मिश्रा को मंगलवार को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
उनके पास एक चार पहिया वाहन, 3500 रुपए नकद व मोबाइल फोन बरामद हुआ। पिपरी थाना प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि माल की बरामदगी का प्रयास चल रहा है। जल्द ही अन्य आरोपियों को पकड़ा जाएगा।