{"_id":"66e62b14da2445e2aa026c1f","slug":"two-accused-of-firing-on-demanding-money-for-cigarettes-arrested-varanasi-news-c-20-vns1056-727697-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी पुलिस का एक्शन: सिगरेट का पैसा मांगने पर फायरिंग करने के दो और आरोपी अरेस्ट, नशे में की थी वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी पुलिस का एक्शन: सिगरेट का पैसा मांगने पर फायरिंग करने के दो और आरोपी अरेस्ट, नशे में की थी वारदात
Sun, 15 Sep 2024 06:02 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 06:02 AM IST
सार
वाराणसी जिले में सिगरेट का पैसा मांगने पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले दो और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी जिले के अमरा क्षेत्र में सिगरेट का पैसा दुकानदार के मांगने पर फायरिंग करने के दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। दोनों की पहचान चितईपुर थाना के नोनियापुर टिकरी के पुनवासी और बच्छांव के अवनीश कुमार पांडेय उर्फ रानू के रूप में हुई है। दोनों पर डीसीपी वरुणा जोन चंद्रकांत मीना ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इस मामले का मुख्य आरोपी बेटावर निवासी हिस्ट्रीशीटर गोलू यादव पहले ही अदालत में सरेंडर कर जेल जा चुका है।
एडीसीपी वरुणा जोन सरवणन टी ने बताया कि अवलेशपुर निवासी अमन ने गत चार सितंबर को रोहनिया थाने में शिकायत की थी। अमन का आरोप है कि चार सितंबर की रात गोलू यादव अपने दो दोस्तों के साथ अमरा स्थित उसकी दुकान पर आया।
तीनों ने तीन सिगरेट लेकर पी। सिगरेट का पैसा मांगने पर गालीगलौज करते हुए गोलू ने फायरिंग कर दी। पांच सितंबर को गोलू पुराने मामले में अपनी जमानत तुड़वा कर अदालत में सरेंडर कर दिया था। सीसी फुटेज की मदद से रोहनिया थानाध्यक्ष विवेक कुमार के नेतृत्व में टीम ने पुनवासी और अवनीश को चिह्नित कर गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पुलिस की पूछताछ में पुनवासी ने बताया कि वह गोलू यादव, मनीष सिंह, महेश यादव और अवनीश बीयर पिये हुए थे। दुकान से वह, गोलू व महेश सिगरेट लिए और अवनीश ने गुटका लिया।
दुकानदार पैसा मांगा तो गुस्से में गोलू ने अपनी पिस्टल से फायरिंग कर दी थी। इससे पहले आठ अगस्त को गोलू यादव, मनीष सिंह, महेश यादव और पुनवासी ने खुशीपुर के पास हाईवे के किनारे खड़े ट्रक के ड्राइवर को लूटने की नीयत से फायरिंग की थी। मगर, ट्रक चालक बच कर भाग गया था।