{"_id":"63044f02011a1a070066707c","slug":"twitter-account-of-adg-zone-varanasi-hacked-cyber-cell-team-engaged-in-restoration","type":"story","status":"publish","title_hn":"ADG ZONE VARANASI का ट्विटर अकाउंट हैक, हैकरों ने अकाउंट का नाम और डीपी भी बदल डाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ADG ZONE VARANASI का ट्विटर अकाउंट हैक, हैकरों ने अकाउंट का नाम और डीपी भी बदल डाली
Tue, 23 Aug 2022 12:19 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 23 Aug 2022 12:19 PM IST
सार
वाराणसी एडीजी जोन (ADG ZONE VARANASI) का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। जिससे हड़कंप मच गया। कुछ दिन पहले साइबर जालसाजों ने लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नाम पर फर्जी ट्विटर अकाउंट बना दिया था।
विज्ञापन
एडीजी जोन वाराणसी का ट्विटर हैंडल हैक
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साइबर जालसाज ठगी के नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। बाबतपुर एयरपोर्ट के बाद अब जालसाजों ने वाराणसी एडीजी जोन (ADG ZONE VARANASI) का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। अकाउंट को रिस्टोर का प्रयास किया जा रहा है। एडीजी जोन की सोशल मीडिया टीम साइबर एक्सपर्ट की मदद ले रही है। इसकी शिकायत ट्विटर से भी मेल के जरिए की गई है।
बता दें कि, कुछ दिन पहले साइबर जालसाजों ने लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नाम पर फर्जी ट्विटर अकाउंट बना दिया था। जिसके चलते एयरपोर्ट अथॉरिटी तक हड़कंप मचा हुआ था। साइबर सेल औऱ फूलपुर थाने में इसकी शिकायत की गई। इस मामले की जांच साइबर सेल कर ही रही थी कि अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन का ट्विटर हैक कर लिया गया। साइबर सेल की टीम ट्विटर को रिस्टोर करने में जुटी हुई है।