फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Twine bomb thrown at RSS branch police started investigation in varanasi

वाराणसी: आरएसएस की शाखा पर फेंका सुतली बम, छर्रा लगने से एक स्वयंसेवक घायल, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 28 Oct 2021 07:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 28 Oct 2021 07:21 PM IST
सार

वाराणसी में आरएसएस की शाखा पर किसी ने सुतली बम फेंक दिया। पुलिस के मुताबिक यह काम शरारती तत्वों का है। पुलिस की एक टीम गठित कर तफ्तीश कराई जा रही है।

विज्ञापन
Twine bomb thrown at RSS branch police started investigation in varanasi
मौके पर आरएसएस के स्वयंसेवक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के पितरकुंडा में गुरुवार अल सुबह आरएसएस शाखा पर सिलसिलेवार तीन सुतली बम फेंके गए। एक बम के फटने से शाखा में अभ्यास के दौरान एक स्वयं सेवक विजय जायसवाल मामूली रूप से जख्मी हो गए। विजय के दाहिने हाथ पर पटाखे के छर्रे लगे हैं।

विज्ञापन


बम की सूचना मिलते ही चेतगंज एसीपी और सिगरा इंस्पेक्टर फोर्स संग मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस के मुताबिक यह काम शरारती तत्वों का है। पुलिस की एक टीम गठित कर तफ्तीश कराई जा रही है।
विज्ञापन


सिगरा थाना अंतर्गत पितरकुंडा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पिछले कई वर्षों से शाखा चल रही है। पितरकुंडा तालाब का सुंदरीकरण होने के बाद दो साल से शाखा तालाब किनारे ही लग रहा है। इसके पहले यह शाखा समीप के ही साईं मंदिर में लगता था। सुबह लगभग साढ़े छह बजे संघ के रमेशचंद्र, हनुमान, विजय आदि स्वयंसेवक अपनी शाखा लगाए और अभ्यास करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच चहारदीवारी के बाहर से एक सुतली बम आकर गिरा, इसे देखते ही विजय ने बम को तत्काल तालाब में फेंक दिया। पांच से सात मिनट बाद दूसरा सुतली बम आकर ठीक उसी स्थान पर गिरा लेकिन फटा नहीं। दस से 12 मिनट बाद आया तीसरा बम सीधे विजय के दाहिने हाथ पर गिरा और फट गया।

पटाखे का छर्रा लगने से विजय के हाथ से हल्का खून बहने लगा। इस घटना से स्तब्ध स्वयंसेवकों ने तुरंत कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव को सूचना देते हुए सिगरा पुलिस को सूचना दी। बम की सूचना मिलते ही सिगरा थाना प्रभारी निरीक्षक फोर्स संग पहुंच गए और छानबीन में जुट गए। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। एसीपी चेतगंज ने स्वयंसेवकों और आसपास के लोगों से बातचीत की। 

पुलिस से कई बार शिकायत लेकिन सुनवाई नहीं

लल्लापुरा चौकी के अंतर्गत आने वाले पितरकुंडा तालाब के आसपास नशेबाजों का जमावड़ा लगता है। वहीं शरारती तत्वों की आवाजाही भी रहती है। स्वयंसेवकों के अनुसार इससे अभ्यास के दौरान काफी परेशानियां होती हैं। कई बार पुलिस चौकी पर इसकी शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है।
पढ़ेंः  बसपा सांसद अतुल राय के गैंगस्टर मामले में वाराणसी कोर्ट ने नैनी जेल से मांगी आख्या

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed