फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Turn on clarifies Manduadih road overbridges service of

मंडुवाडीह ओवरब्रिज की सर्विस रोड कराएं चालू

Tue, 28 Jul 2015 02:30 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
वाराण्ासी, ब्यूरो Updated Tue, 28 Jul 2015 02:30 AM IST
विज्ञापन
Turn on clarifies Manduadih road overbridges service of

वाराणसी। मंडुवाडीह ओवरब्रिज की सर्विस रोड की बदहाली से नाराज जिलाधिकारी प्रांजल यादव ने इसे तत्काल दुरुस्त कराने का निर्देश सेतु निगम के अभियंताओं को दिया है। कहा है कि बुधवार तक आरओबी की सर्विस रोड हर हाल में चालू करा दी जाए।

विज्ञापन

 सोमवार को सावन की तैयारियों का जायजा लेने निकले डीएम ने कांवरिया मार्गों पर स्ट्रीट लाइट के लिए खंभे लगवाने का निर्देश वीडीए को दिया। नगर निगम और अन्य संबंधित विभागों को हिदायत दी कि दो दिन के अंदर कांवरिया मार्गों की मरम्मत, पेयजल, प्रकाश और सफाई व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त करा दी जाए।
विज्ञापन

डीएम ने इस दौरान रामेश्वर मंदिर के अलावा मंडुवाडीह, मोहनसराय से मुड़ैला मार्ग का निरीक्षण किया। मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग, साफ-सफाई व्यवस्था मुकम्मल करने के निर्देश दिए। पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं को कहा कि मंदिर परिसर के अलावा घाट किनारे भी बैरिकेडिंग कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहनसराय से मुड़ैला तक निर्माणाधीन कांवरिया पथ पर रोलर चलवाकर उसे जल्द से जल्द दुरुस्त कराने को कहा। वीडीए को निर्देश दिया कि सभी कांवरिया मार्गों पर स्ट्रीट लाइट के लिए खंभे जल्द से जल्द लगवाए जाएं। यह भी कहा कि सावन मेले की तैयारियों में पूरी तत्परता बरती जाए।

यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान एसएसपी जोगेंद्र कुमार, एडीएम प्रशासन सीताराम गुप्त भी साथ थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed