फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tunnel found during temple construction in varanasi

बनारसः मंदिर निर्माण की खुदाई के दौरान मिली इतनी लंबी सुरंग, मचा हड़कंप

Tue, 23 Oct 2018 10:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 23 Oct 2018 10:06 AM IST
विज्ञापन
Tunnel found during temple construction in varanasi
मंदिर निर्माण के दौरान मिली सुरंग - फोटो : अमर उजाला
मंदिर निर्माण के दौरान सुरंग मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके से शिवलिंग नुमा पत्थर की मूर्ति भी बरामद की। पुलिस ने खुदाई का काम रोक दिया। क्षेत्रीय लोग यहां ऐतिहासिक महत्व की वस्तुएं मिलने का अनुमान लगा रहे हैं। 
विज्ञापन


वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के वार गांव स्थित गर्मनाथ बाबा के मंदिर निर्माण के दौरान पिलर के लिए खुदाई करते समय बीस फीट लंबी और पांच फीट चौड़ी सुरंग मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची हरहुआ पुलिस ने खुदाई का काम रोकवा कर पुरातत्व विभाग को इसकी सूचना दी। वार गांव के लोग आपसी सहयोग से भीटे पर स्थित अति प्राचीन गर्मनाथ बाबा के स्थान पर मंदिर बनवा रहे हैं। रविवार की सुबह मजदूर पिलर के नींव की खुदाई करा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजदूरों ने पांच फीट गहरी मिट्टी हटाई तो वहां सुरंग दिखाई पड़ी तथा ठीक उसके बगल में पत्थरों के बने भवन नुमा आकृति भी दिखाई देने लगी। इसकी सूचना मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और इसकी सूचना पुलिस को दी।

पत्थर की मूर्ति बरामद

Tunnel found during temple construction in varanasi
सुरंग
पुलिस ने मौके से शिवलिंग नुमा पत्थर की मूर्ति भी बरामद की। जो देखने में काफी पुरानी लग रही है। सुरंग और पत्थर के आकृति को देखकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा होने लगी। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार अगर यहां खुदाई की जाय तो ऐतिहासिक महत्व की वस्तुयें मिल सकती हैं।

यहां पहले भी ऐतिहासिक महत्व की वस्तुएं मिल चुकी हैं। क्षेत्र के डॉ. चंद्र प्रकाश व ब्रिजराज सिंह ने बताया कि बीस वर्ष पहले यहां से कुछ दूर पर खुदाई की गई थी। उस दौरान पाषाण काल की कुछ ईंट व एक घड़े मे अष्ट धातु के सिक्के मिले थे।

वहीं पुरातत्व अधिकारी डॉ. सुभाष यादव ने बताया कि मंदिर निर्माण के दौरान सुरंग मिलने की जानकारी एसडीएम की ओर से दी गई है। मैं अभी बाहर हूं। मंगलवार को इसकी जांच करवाऊंगा। इसके बाद जो रिपोर्ट सामने आएगी उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed