फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tug-of-war over the construction of the Beniyabag complex

Varanasi News: बेनियाबाग कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर खींचतान

Tue, 06 Oct 2026 02:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Tug-of-war over the construction of the Beniyabag complex
बेनियाबाग कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर नगर निगम और दुकानदारों के बीच विवाद जारी है। नगर निगम के नोटिस के बाद पुराने भवन के पिछले हिस्से को तोड़ दिया गया। इसके बाद सोमवार को दुकानदारों के साथ बैठक की गई। बैठक में सहायक नगर आयुक्त अनिल कुमार यादव ने कहा कि जर्जर भवन को तोड़कर उसकी जगह नया कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा। इसमें दुकानों के साथ पार्किंग की सुविधा भी होगी।
विज्ञापन

बैठक में रुस्तम अली ने कहा कि इस मामले में अदालत में मुकदमा चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम दुकानदारों से दुकानें खाली कराना चाहता है। दुकानदारों का कहना है कि दूसरी जगह दुकानें मिलने के बाद ही वे दुकानें खाली करेंगे। नगर निगम की ओर से बेनियाबाग में जगह देने की बात कही जा रही है, लेकिन वहां व्यावसायिक गतिविधियों के लिए पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं। दुकानदारों को मंगलवार को नगर निगम कार्यालय बुलाया गया है।
विज्ञापन

पानदरीबा पुलिस चौकी के पीछे स्थित पुराने भवन को तोड़कर नया बेनियाबाग कॉम्प्लेक्स बनाया जाना है। नए कॉम्प्लेक्स में पार्किंग की सुविधा भी प्रस्तावित है। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने योजना का प्रस्ताव मांगा है। जल्द ही इंजीनियरों की टीम मौके का निरीक्षण करेगी। पुराने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के भूतल पर 16 और प्रथम तल पर 14 दुकानें हैं। इन 30 दुकानों का करीब 24.50 लाख रुपये किराया बकाया है। कई दुकानदार लंबे समय से किराया जमा नहीं कर रहे हैं। नगर निगम पहले भी कई बार किराया जमा करने के लिए नोटिस जारी कर चुका है। कुछ समय पहले नगर निगम ने दुकानों को अपने कब्जे में लेने की कार्रवाई की थी। इसके बाद से निगम और दुकानदारों के बीच कई बार विवाद हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed