फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tuesday was the hottest day of the season, temperature crossed 44

Varanasi News: सीजन का सबसे गर्म दिन रहा मंगलवार, तापमान पहुंचा 44 के पार

Wed, 14 Jun 2023 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Tuesday was the hottest day of the season, temperature crossed 44
मंगलवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। तीखी धूप और झुलसाने वाली गर्म हवाओं के चलते मंगलवार को तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। हवा की रफ्तार भी अन्य दिनों की तुलना में अधिक थी। ऐसे में लू के थपेड़ों ने हर किसी को बेहाल कर दिया। मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी करते हुए अगले दो दिन तक हीटवेव चलने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

जून माह के दूसरे सप्ताह की शुरुआत से ही तेज धूप के साथ ही तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार सुबह छह बजे के पहले भोर में जहां हवा में थोड़ी सी नमी रही, वहीं आठ बजे के बाद ही तीखी धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान हो उठे। सड़क पर चलने वालों को लू के थपेड़े झेलने पड़े। दोपहर बाद बादल जरूर दिखे लेकिन धूप और गर्म हवाओं के आगे उसका कोई असर नहीं दिखा। मंगलवार को अधिकतम 44.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जो कि औसत से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा जबकि न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। यह भी सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव के अनुसार अगले दो दिन तक हीटवेब चलने के आसार हैं। इस वजह से तापमान में भी बढ़ोतरी जारी रहने की संभावना है। ऐसे में गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed