फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tubewell operator dies in suspicious circumstances in varanasi

वाराणसीः ट्यूबवेल ऑपरेटर की संदिग्ध हाल में परिस्थितियों में मौत, फारेंसिक टीम ने की जांच 

Sun, 25 Jul 2021 10:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 25 Jul 2021 10:04 PM IST
सार

वाराणसी के ककरमत्ता के कई मोहल्लों में रविवार को जब निर्धारित समय पर पानी की आपूर्ति नहीं हुई तो स्थानीय लोग पंप पर पहुंचे तो पता चला कि अंदर से दरवाजा बंद है। उन्हें ऑपरेटर मृत दिखा।

विज्ञापन
Tubewell operator dies in suspicious circumstances in varanasi
जांच के लिए पहुंची फॉरेंसिक टीम और पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के उत्तरी ककरमत्ता में जल निगम के अस्थाई कर्मचारी ट्यूबवेल आपरेटर रोजन उर्फ मुन्नू (47) की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची मंडुवाडीह थाने की पुलिस ने छानबीन कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया।

विज्ञापन


गाजीपुर के करंडा निवासी रोजन उर्फ मुन्नू पिछले 35 साल से मंडुवाडीह थाना अंतर्गत उत्तरी ककरमत्ता क्षेत्र में किराये के मकान में रहता था। पिछले चार साल से वह पूर्व प्रधान वकील अंसारी के कार्यालय में रात में सोता था। रविवार की सुबह इलाके में पेयजल की आपूर्ति नहीं हुई तो लोगों ने रोजन को फोन किया।
विज्ञापन


फोन नहीं उठने पर लोग कार्यालय पहुंचे। दरवाजा खटखटाने पर नहीं खुला तो लोगों ने पूर्व प्रधान वकील अंसारी को सूचना दी। ग्रामीणों और पूर्व प्रधान ने बगल की छत से देखा तो कार्यालय के बाहर आंगन में रोजन औंधे मुंह पड़ा था। पूर्व प्रधान के अनुसार पिछले चार साल से कार्यालय में ही सोता था। लगभग 20 वर्ष पूर्व पत्नी से अलग रहता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक के समीप मिला अधेड़ का शव

बाबतपुर रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्नल के पास रविवार सुबह अधेड़ का शव मिला। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर  पोस्टमार्टम को भेजा। जीआरपी के अनुसार मृतक बड़ागांव थाना अंतर्गत शाहपुर गांव निवासी बच्चे लाल राजभर है। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि शनिवार की सुबह से ही बच्चे लाल घर से गायब था। 

फूलपुर थाना के दबेथुवा गांव में शनिवार की रात जमीन के विवाद में रामलाल यादव को पड़ोसियों ने पीट दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी प्रदीप यादव, राजेश यादव, मुकेश यादव व साहब यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
 

कीटनाशक का सेवन करने वाले युवक की मौत 

कीटनाशक दवा का सेवन करने वाले रौना खुर्द गांव निवासी दिनेश उर्फ बुद्धू राजभर (19) की शनिवार देर रात शहर स्थित निजी चिकित्सालय में मौत हो गई। किसी बात से नाराज युवक ने शनिवार शाम में कीटनाशक का सेवन कर लिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। रौना खुर्द निवासी शंभू राजभर का पुत्र दिनेश उर्फ बुद्धू राजभर बाहर नौकरी करता था, कोरोना के चलते पिछले एक साल से घर पर ही रहकर दिहाड़ी मजदूरी करता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed