फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tuberculosis became Champion by defeating TB, now aware people new initiative of health department in varanasi

Tuberculosis: टीबी को मात देकर बने चैंपियन, अब कर रहे जागरूक , वाराणसी में स्वास्थ्य विभाग की नई पहल

Thu, 23 Jun 2022 04:59 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 23 Jun 2022 04:59 PM IST
सार

वाराणसी जिले में क्षय रोग निवारण को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता की नई पहल की गई है। इसके तहत विशेष पोस्टर तैयार कराया गया है।

विज्ञापन
Tuberculosis became Champion by defeating TB, now aware people new initiative of health department in varanasi
क्षय रोग निवारण को लेकर पोस्टर चस्पा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले में क्षय रोग निवारण को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता की नई पहल की गई है। इसके तहत विशेष पोस्टर तैयार कराया गया है। इसमें संदेश लिखने के साथ ही टीबी चैंपियन का नंबर भी लिखा है। जिससे कि कोई भी टीबी की बीमारी से जुड़ी जानकारी ले सके।

विज्ञापन


टीबी चैंपियन सरकारी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों सहित अन्य जगहों पर पोस्टर चस्पा कर रहे हैं।  वर्ष 2025 तक देश को क्षय रोग मुक्त करने का लक्ष्य सरकार ने रखा है। जिले में 13 टीबी चैंपियन बनाए गए हैं।  ये चैंपियन क्षय रोग से ग्रसित मरीजों का उनके उपचार में सहयोग कर रहे हैं। 
विज्ञापन


टीबी चैंपियन को दिया गया प्रशिक्षण
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राहुल सिंह ने बताया कि पोस्टर में संदेश लिखा है कि ‘जंग तो जीती टीबी से, कुछ खो के हमने पाया है। बनके टीबी चैपियंस, अब मदद का जज्बा जागा है।'  सभी टीबी चैंपियन को प्रशिक्षण दिया जा चुका है, जिससे टीबी मरीजों के उपचार व सहयोग के साथ-साथ चैंपियन व्यवहार परिवर्तन कर सकें। कहा कि टीबी का इलाज संभव है, सही समय पर इसका उपचार करवाया जाए और समय से दवाइयों का सेवन किया जाए तो क्षय रोगी आसानी से स्वस्थ हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब भी टीबी को लेकर कई प्रकार की भ्रांतियां हैं। इन भ्रांतियों को दूर करने और क्षय रोगियों का मनोबल बढ़ाने के लिए जनपद में टीबी चैंपियन अपना अनुभव साझा कर रहे हैं। टीबी चैंपियन धनंजय कुमार ने बताया कि खुद को टीबी होने के बाद उन्होंने  नियमित और पूरी दवा का सेवन करने के साथ ही पोषण युक्त खानपान से टीबी को मात दी। अब टीबी मरीजों की मदद भी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed