फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Try to Fight Foundation distributed educational materials to 80 children

Varanasi News: ट्राई टू फाइट फाउंडेशन ने 80 बच्चों को बांटी शैक्षणिक सामग्री

Sun, 20 Sep 2026 02:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Try to Fight Foundation distributed educational materials to 80 children
ट्राई टू फाइट फाउंडेशन की ओर से शनिवार को भारत माता मंदिर स्थित शिक्षण केंद्र पर करीब 80 बच्चों को शैक्षणिक सामग्री और स्टेशनरी वितरित की गई। सामग्री आसपास की बस्तियों में रहने वाले वंचित बच्चों को दी गई। इसमें कॉपी, पेंसिल, रबर और कटर सहित अन्य आवश्यक सामग्री शामिल थी। संस्था की ओर से जरूरतमंद बच्चों के लिए नियमित रूप से रेमेडियल कक्षाएं भी संचालित की जाती हैं। इनका उद्देश्य बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी कठिनाइयों को दूर करना और उन्हें अतिरिक्त शैक्षणिक सहयोग उपलब्ध कराना है। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को बेहतर अध्ययन का वातावरण उपलब्ध कराना उनका प्रमुख उद्देश्य है। इस अवसर पर संस्थापक सदस्य वैभव मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। उन्होंने बच्चों को नियमित कक्षाओं में आने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed