{"_id":"5b02ef104f1c1bf36b8b4f46","slug":"truck-trying-to-hit-mining-officer-in-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में खान निरीक्षक को ट्रक से रौंदने की कोशिश, चालक को दौड़ाकर पकड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में खान निरीक्षक को ट्रक से रौंदने की कोशिश, चालक को दौड़ाकर पकड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Tue, 22 May 2018 10:41 AM IST
विज्ञापन
आजमगढ़ के नरौली टैक्सी स्टैंड पर चेकिंग के दौरान एक ट्रक चालक ने खान निरीक्षक को रौंदने की कोशिश की। खान निरीक्षक ने ट्रक चालक को जीयनपुर में पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी चालक पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और जानलेवा हमला करने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया।
रविवार की सुबह लगभग पांच बजे खान निरीक्षक विनीत सिंह दो होमगार्डों के साथ नरौली पर ट्रकों के परमिट और ओवरलोडिंग की जांच कर रहे थे। इसी दौरान ट्रक यूपी 63 टी 0969 आता दिखा। ट्रक मिर्जापुर से गिट्टी लादकर आ रहा था।
उन्होंने चालक को रुकने का इशारा किया लेकिन उसने रोकने के बजाए उन्हें रौंदने की कोशिश की और फिर ट्रक लेकर भागने लगा। उन्होंने पीछा कर जीयनपुर बाजार में ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक चालक राकेश निवासी मिर्जापुर ने बताया कि उसे मालिक की ओर से निर्देश मिला था कि ट्रक रोका न जाए।
विज्ञापन
खान निरीक्षक ने जीयनपुर कोतवाली में चालक के खिलाफ केस दर्ज कराकर पुलिस के हवाले कर दिया। खान निरीक्षक विनीत सिंह ने कहा कि
एक परमिट पर 10 से 12 हजार रुपये खर्च होते हैं।
इसे बचाने के लिए ट्रक मालिक बिना परमिट के ही माल ढोते हैं। अगर इसकी चेकिंग की जाती है तो ये इस तरह की घटना करने से भी पीछे नहीं हटते। जनपद में बिना परमिट के माल की ढुलाई पर हर हाल में रोक लगाई जाएगी।