फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Truck Trying to hit mining officer in azamgarh

आजमगढ़ में खान निरीक्षक को ट्रक से रौंदने की कोशिश, चालक को दौड़ाकर पकड़ा

Tue, 22 May 2018 10:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 22 May 2018 10:41 AM IST
विज्ञापन
Truck Trying to hit mining officer in azamgarh
आजमगढ़ के नरौली टैक्सी स्टैंड पर चेकिंग के दौरान एक ट्रक चालक ने खान निरीक्षक को रौंदने की कोशिश की। खान निरीक्षक ने ट्रक चालक को जीयनपुर में पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी चालक पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और जानलेवा हमला करने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। 
विज्ञापन


रविवार की सुबह लगभग पांच बजे खान निरीक्षक विनीत सिंह दो होमगार्डों के साथ नरौली पर ट्रकों के परमिट और ओवरलोडिंग की जांच कर रहे थे। इसी दौरान ट्रक यूपी 63 टी 0969 आता दिखा। ट्रक मिर्जापुर से गिट्टी लादकर आ रहा था।
विज्ञापन


उन्होंने चालक को रुकने का इशारा किया लेकिन उसने रोकने के बजाए उन्हें रौंदने की कोशिश की और फिर ट्रक लेकर भागने लगा। उन्होंने पीछा कर जीयनपुर बाजार में ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक चालक राकेश निवासी मिर्जापुर ने बताया कि उसे मालिक की ओर से निर्देश मिला था कि ट्रक रोका न जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


खान निरीक्षक ने जीयनपुर कोतवाली में चालक के खिलाफ केस दर्ज कराकर पुलिस के हवाले कर दिया।  खान निरीक्षक विनीत सिंह ने कहा कि 
एक परमिट पर 10 से 12 हजार रुपये खर्च होते हैं।

इसे बचाने के लिए ट्रक मालिक बिना परमिट के ही माल ढोते हैं। अगर इसकी चेकिंग की जाती है तो ये इस तरह की घटना करने से भी पीछे नहीं हटते। जनपद में बिना परमिट के माल की ढुलाई पर हर हाल में रोक लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed