{"_id":"6a8a0469c5ea4c9a100e37f2","slug":"truck-runs-over-crpf-jawans-leg-referred-to-bhu-varanasi-news-c-20-vns1021-1514914-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: ट्रक ने सीआरपीएफ जवान का पैर कुचला, बीएचयू रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: ट्रक ने सीआरपीएफ जवान का पैर कुचला, बीएचयू रेफर
विज्ञापन
पंचवटी तिराहे पर हुआ हादसा, झारखंड नंबर की ट्रक को पुलिस ने किया कब्जे में
संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। पंचवटी तिराहे पर शनिवार सुबह ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार सीआरपीएफ के कांस्टेबल विंध्याचल कुमार मिश्रा (50) घायल हो गए। हादसे में बांया पैर बुरी तरह कुचल गया। पुलिस ने उन्हें बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। झारखंड नंबर के ट्रक को पुलिस ने कब्जे में लिया है।
थाना क्षेत्र के पंचवटी के रामेश्वरपुरम कॉलोनी निवासी विंध्याचल 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, पहाड़िया में तैनात हैं। सुबह स्कूटी से वह चौक की तरफ आ रहे थे। अचानक तेज रफ्तार में आए ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। सड़क पर गिरते ही ट्रक का पहिया उनके बाएं पैर पर चढ़ गया। दर्द से छटपटाते कांस्टेबल को तुरंत लोगों ने लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को देख रेफर कर दिया। एंबुलेंस से उन्हें बीएचयू भिजवाया गया। रामनगर इंस्पेक्टर संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर यार्ड में खड़ा कराया गया है। चालक की तलाश में दबिश दी जा रही है।