{"_id":"60e8ae618ebc3e72d925b96f","slug":"truck-hit-the-bike-of-sso-of-electricity-department-varanasi-news-vns599578825","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग के एसएसओ की बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली विभाग के एसएसओ की बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर
विज्ञापन
बाईपास स्थित लठिया मार्ग पर शुक्रवार अपराह्न सड़क हादसे में घायल बिजली विभाग में एसएसओ की रात में मौत हो गई। इस दौरान परिजनों ने भदवर स्थित अस्पताल प्रबंधन पर चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। बाइक सवार बिजली कर्मी को अपराह्न में ट्रक ने टक्कर मारी थी। आसपास के लोगों ने भदवर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों के हंगामे और विरोध की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।
बीरभानपुर निवासी कमलेश कौशल सिंह (35 वर्ष) बिजली विभाग में एसएसओ पद पर कार्यरत थे। अपराह्न के समय अपनी बाइक से बरईपुर स्थित कार्यालय जा रहे थे। जैसे ही लठिया मार्ग पर पहुंचे थे कि ट्रक ने टक्कर मार दी। हेलमेट लगाए हादसे में घायल कमलेश सिंह को आसपास के लोगों ने भदवर स्थित निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल की पहचान करते हुए परिजनों को हादसे की सूचना दी। रात साढ़े आठ बजे के आसपास कमलेश सिंह ने दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार चिकित्सकों ने हद दर्जे की लापरवाहियां बरती। सिर्फ जगह-जगह पैसा जमा कराया गया और इलाज के नाम पर कोई देखने तक नहीं आया।
पिछले माह हुई थी कमलेश की शादी
कमलेश की मौत की सूचना ने परिवार को जैसे तोड़कर रख दिया। पत्नी गौरी और अन्य परिजन बेसुध रहे। पत्नी को समझ नहीं आ रहा था कि ईश्वर ने उसके साथ कैसा अनर्थ कर दिया। सुहाग उजड़ने के गम में गौरी कई बार अचेत हुई। तीन भाईयों में दूसरे नंबर के कमलेश के जाने के गम में भाईयों और अन्य सगे संबंधियों की आंखें डबडबा रही थी। भाईयों के अनुसार पिछले 16 जून को ही कमलेश दूल्हा बना था।