{"_id":"61430fe58ebc3e69ab4112eb","slug":"truck-collided-with-car-on-highway-injured-witness-accused-former-mp-family-of-causing-accident-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: हाईवे पर कार को ट्रक ने मारी टक्कर, घायल गवाह ने पूर्व सांसद के परिवार पर लगाया एक्सीडेंट कराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: हाईवे पर कार को ट्रक ने मारी टक्कर, घायल गवाह ने पूर्व सांसद के परिवार पर लगाया एक्सीडेंट कराने का आरोप
Thu, 16 Sep 2021 03:05 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 16 Sep 2021 03:05 PM IST
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के खजुरी स्थित नेशनल हाईवे पर गुरुवार की सुबह ट्रक और कार की टक्कर हो गई। कार सवार तीन लोग घायल बताएं जा रहे हैं। सभी को पुलिस ने बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में भेज दिया। घायलों में खोजवा (वाराणसी) निवासी सूरज प्रसाद, चालक बंटी और अधिवक्ता नवीन श्रीवास्तव है।
विज्ञापन
घायल सूरज का आरोप है कि पूर्व सांसद जवाहर जायसवाल के परिवार ने हत्या के मकसद से एक्सीडेंट कराया है। मामले में जिरह के लिए प्रयागराज एमपी-एमएलए कोर्ट जा रहे थे, तभी हुआ हादसा है। बता दें कि 23 अप्रैल 2012 को कैंट थाना क्षेत्र के भोजूबीर में हुई महेश जायसवाल की हत्या मामले में सूरज प्रसाद गवाह है।
विज्ञापन