फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Truck and roadways bus collided head-on, bus driver killed

ट्रक और रोडवेज बस की आमने-सामने हुई टक्कर, बस चालक की मौत

Sat, 30 May 2020 01:15 AM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: विचित्र सिंह Updated Sat, 30 May 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Truck and roadways bus collided head-on, bus driver killed
ट्रक और रोडवेज बस की टक्कर। - फोटो : अमर उजाला।

मऊ जिले के बड़ागांव भरौटी में शुक्रवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे रोडवेज बस और ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बस चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन


घटना के बाद राष्ट्रीय राज्य मार्ग 29 पर जाम लग गया, साथ ही टक्कर की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल गए। मौके पर पहुंची पुलिस वाहनों का मलबा हटाने और चालक के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजने में जुटी गई।
विज्ञापन



दुर्घटनाग्रस्त बस के चालक की शिनाख्त उसके जेब से मिले विभागीय आईडी कार्ड से हुई। मृत चालक का नाम अमरेंद्र गोस्वामी था, वह देवरिया जिले के भाटपार का निवासी था। जांच के बाद पता चला कि रोडवेज बस का चालक प्रवासियों को गाजीपुर और मऊ छोड़ कर वापस गोरखपुर जा रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Truck and roadways bus collided head-on, bus driver killed
मौके पर पहुंचे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।

जानकारी के अनुसार बस जैसे ही घोसी कोतवाली के भरौटी गांव के समीप पहुंची तभी दोहरीघाट की तरफ से आ रहे ट्रक से रोडवेज बस की आमने सामने टककर हो गई। इस दुर्घटना में ट्रक का चालक राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हुआ, जबकि बस चालक अमरेंद्र की मौके पर मौत हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर जुटी भीड़ के सूचना देने पर मौके पर घोसी कोतवाली की पुलिस पहुंची।

घायल ट्रक चालक राजेन्द्र घोसी कोतवाली के अमिला कंचनपुर गांव का निवासी है। राजेंद्र यादव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी भेजा गया। सूचना मिलने पर सीओ अभिनव कनौजिया के साथ एसडीएम घोसी निरंकार सिंह भी मौके पर पहुंचे। यह एक संयोग ही था कि दुर्घटनाग्रस्त बस में कोई अन्य व्यक्ति सवार नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed