{"_id":"5bc721f1bdec2269b64298d7","slug":"truck-and-bike-collapse-at-ballia-two-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया में दर्दनाक हादसाः ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया में दर्दनाक हादसाः ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 17 Oct 2018 05:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया-गाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक होटल के पास बुधवार दोपहर ट्रक एवं बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे की जिला अस्पताल पहुंचने पर हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार वैशाली जिला( बिहार) निवासी विनोद राय (28) एवं धर्मेंद्र (45) एक ही बाइक से बलिया आ रहे थे। बलिया-गाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जैसे ही शंकर होटल के आगे पहुंचे कि बलिया की ओर से भरौली जा रहे ट्रक से बाइक की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। घटना में बाइक ट्रक के अंदर घुस गई।
इसमें विनोद राय की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि धर्मेन्द्र की मौत सदर अस्पताल में पहुंचने के बाद हो गई। बता दें कि एक सप्ताह पूर्व भी इसी स्थान पर ट्रक और बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक व बाइक को कब्जे में ले लिया। ट्रक चालक व खलासी फरार हो गए।