फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Troubles of Kashi royal family, non-bailable warrant issued against Kashi king's daughter and son-in-law in fr

काशी राजपरिवार की मुश्किलें बढ़ीं: धोखाधड़ी में काशी नरेश की बेटी और दामाद के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

Tue, 26 Sep 2023 11:55 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 26 Sep 2023 11:55 AM IST
सार

अधिवक्ता धीरेंद्र नाथ शर्मा के मुताबिक मामला वर्ष 2012 का है। मंडुवाडीह निवासी अभिषेक जायसवाल के नाम लगभग सात हजार वर्ग फीट जमीन थी। इस पर फ्लैट निर्माण का अनुबंध आरोपियों से हुआ था, लेकिन इसका पालन नहीं किया गया।

विज्ञापन
Troubles of Kashi royal family, non-bailable warrant issued against Kashi king's daughter and son-in-law in fr
काशी राजपरिवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अश्वनी कुमार की अदालत ने धोखाधड़ी के मामले में काशी नरेश की बेटी कृष्ण प्रिया और उनके पति अशोक सिंह सहित तीन के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। आरोप है कि फ्लैट बिक्री में शर्तों का उल्लंघन किया गया था। मामले का मुकदमा कैंट थाने में दर्ज है। विवेचक ने गिरफ्तारी वारंट जारी करने का अनुरोध किया था।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- सावधान! ऐसे भी लूटा जा रहा है: क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के चक्कर में महिला ने 30 लाख गंवाए,जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन

अधिवक्ता धीरेंद्र नाथ शर्मा के मुताबिक मामला वर्ष 2012 का है। मंडुवाडीह निवासी अभिषेक जायसवाल के नाम लगभग सात हजार वर्ग फीट जमीन थी। इस पर फ्लैट निर्माण का अनुबंध आरोपियों से हुआ था, लेकिन इसका पालन नहीं किया गया। शर्तों के विपरीत फ्लैट बेचे गए। मामले में मुकदमा दर्ज हुआ, लेकिन पुलिस ने अंतिम रिपोर्ट लगा दी। इस पर अदालत में आपत्ति की गई थी। अदालत ने पाया कि आरोपी हाजिर नहीं हो रहे। अग्रिम जमानत की जानकारी भी नहीं है। इसका संज्ञान लेकर ही अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। इस मामले में रामनगर किला निवासी राजकुमारी कृष्ण प्रिया, नदेसर स्थित इमलाक काॅलोनी निवासी उनके पति अशोक सिंह व चौक निवासी चंद्र शेखर आरोपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जानकारी नहीं है। फ्लैट बनाने का अनुबंध हुआ था। मसला पुराना है। अब क्यों उठाया जा रहा, यह समझ से परे है। अदालत के आदेश का अध्ययन किया जाएगा। अपील करके राहत की मांग की जाएगी। - कृष्ण प्रिया, बेटी काशी नरेश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed