यूपी: एक साथ जीने-मरने की कसम खाने वाले प्रेमी युगल ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक साथ जीने और मरने की कसमें खाने वाले प्रेमी युगल ने शनिवार को वाराणसी के पियरी गांव के पास ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। सुबह रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत प्रेमी युगल का शव देख ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी और प्रेमिका के शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी। प्रेमी के जेब से मिले आधार कार्ड के जरिए पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। गाजीपुर, नंदगंज के धामूपुर निवासी प्रेमी युगल घटना से एक दिन पूर्व घर से एक साथ भागे हुए थे।
गाजीपुर जिले के नंदगंज धामूपुर निवासी गुरुदयाल(20) का गांव की ही कक्षा दसवीं की छात्रा से प्रेम हो गया था। दो साल से जारी प्रेम इतना परवान चढ़ा कि दोनों ने एक साथ जीने व मरने की कसमें भी खाली। एक ही गांव के होने के नाते दोनों के परिजनों ने एक दूसरे से दूर रहने की नसीहत दी तो शुक्रवार की भोर में प्रेमी युगल घर से भाग निकले।
दोनों के परिजन गाजीपुर में तलाश कर रहे थे कि शनिवार की सुबह प्रेमी युगल का शव कादीपुर-सारनाथ रेलवे स्टेशन के बीच पियरी गांव स्थित रेलवे ट्रैक पर क्षत विक्षत हाल में मिला। पांच से दस फीट दूर दोनों का शव पड़ा देख ग्रामीणों ने आत्महत्या की आशंका भांप तुरंत इसकी सूचना चौबेपुर पुलिस को दी।
ग्रामीणों ने आशंका जताई कि सुबह के समय किसी ट्रेन के सामने कूदकर दोनों ने आत्महत्या की होगी। प्रेमी युगल का शव मिलने की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। आसपास कई गांवों के लोग पहुंच गए। इसी बीच थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने प्रेमी के जेब से आधार कार्ड बरामद करते हुए गाजीपुर जिले की नंदगंज पुलिस की मदद से मृतक के परिजनों को सूचना दी।
बीए फर्स्ट ईयर के छात्र गुरूदयाल के परिजन आनन-फानन में चिरईगांव पुलिस चौकी पहुंच शव की शिनाख्त की। हाईस्कूल की छात्रा के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।