फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Troubled by usurers, the young man disappeared, there was talk of giving his life

Varanasi News: सूदखोरों से परेशान युवक गायब हुआ, कही जान देने की बात

Wed, 12 Jul 2023 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Troubled by usurers, the young man disappeared, there was talk of giving his life
चंद्रिका इन्क्लेव निवासी रवि मेघानी सूदखोरों से परेशान आकर अपने घर से बीते सात जुलाई से लापता है। अपने बड़े भाई दवा कारोबारी रोहित मेघानी को कूरियर के माध्यम से भेजी गई चिट्ठी में उसने जान देने की बात कही है। रवि के बड़े भाई रोहित ने सिगरा थाने में नौ सूदखोरों का नाम, पता व मोबाइल नंबर देकर उनके खिलाफ कार्रवाई के साथ ही अपने भाई की खोजबीन करने की मांग की।
विज्ञापन

चंद्रिका इन्क्लेव निवासी दवा कारोबारी रोहित मेघानी ने बुधवार की शाम पूर्व पार्षद शंकर बिसनानी और परिजनों के साथ सिगरा थानाध्यक्ष से मुलाकात की। रोहित ने बताया कि रवि तीन भाइयों में सबसे छोटा है और बीते एक साल से वह अलग रहता है। आईपीएल में सट्टेबाजी में वह लाखों रुपये हार गया तो कई सूदखोरों से ब्याज पर कर्ज ले लिया। सूदखोरों की अवैध वसूली से परेशान आकर वह बीते सात जुलाई को घर से कहीं चला गया। रोहित ने बताया कि 10 जुलाई को व्हाट्स एप पर रवि का मैसेज आया कि मेरे पास मरने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है। 11 जुलाई को उसकी चार पेज की चिट्ठी और उसका मोबाइल कूरियर के माध्यम से उनकी दवा की दुकान पर आया। चिट्ठी में रवि ने लिखा है कि वह सभी सूदखोरों को मूलधन से ज्यादा ब्याज दे चुका है। इसके बावजूद उसे धमकाया जाता है और सादे चेक पर जबरन हस्ताक्षर कराया गया है। इसकी शिकायत उसने स्पीड पोस्ट से प्रार्थना पत्र भेज कर पुलिस से की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसने सूदखोरों से तंग आकर जान देने की बात लिखी है। साथ ही सभी सूदखोरों का नाम, पता और मोबाइल नंबर भी लिखा है। उधर, इस संबंध में सिगरा थानाध्यक्ष राजू सिंह ने बताया कि युवक के गायब होने की जानकारी मिलने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। युवक के भाई द्वारा दिए गए शिकायती पत्र की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed