फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Troubled by financial constraints, the weaver committed suicide by hanging himself.

Varanasi News: आर्थिक तंगी से परेशान बुनकर ने फंदा लगाकर जान दी

Sun, 14 Apr 2024 04:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
Troubled by financial constraints, the weaver committed suicide by hanging himself.
वाराणसी। जैतपुरा थाना क्षेत्र के सरैया पक्केमहाल में रहने वाले बुनकर अनवारुल अंसारी (60) ने शुक्रवार को फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों के अनुसार, अनवारुल आर्थिक तंगी से परेशान था। शनिवार सुबह जब परिजन उन्हें जगाने पहुंचे तो देखा कि वह फंदे से लटके हुए हैं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बुनकर अनवारुल की चार लड़कियां और चार लड़के हैं। परिजनों ने बताया कि खुद का कारखाना बंद होने के बाद से वह बेरोजगार हो गए थे। ब्यूरो
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल पूर्व ग्राम प्रधान की मौत
चिरईगांव। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल ग्राम पंचायत गौराकला के पूर्व ग्राम प्रधान अनिल कुमार मौर्य (56) की शनिवार को एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को सड़क हादसे में पूर्व ग्राम प्रधान के सिर में गंभीर चोट लगी थी। सरायमोहाना में गंगा के किनारे उनकी अंत्येष्टि की गई। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र रोहित मौर्या ने दी। संवाद
विज्ञापन

डीआईजी जेल ने जिला कारागार का निरीक्षण किया
वाराणसी। डीआईजी जेल राजेश कुमार श्रीवास्तव ने शनिवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल अस्पताल, भोजनालय और महिला बैरक को देखा। अस्पताल में भर्ती बंदियों का हालचाल लिया और भोजनालय में भोजन चख कर उसकी गुणवत्ता देखी। उन्होंने जेल परिसर में हो रहे निर्माण कार्यों को देखा और इंजीनियर से बातचीत की। जेल से रवानगी के दौरान उन्होंने महिला बंदियों के बच्चों को चॉकलेट दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed