फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Trouble edge sword from becoming a dumping ground

डंपिंग ग्राउंड बनने से असि किनारे मुसीबत

Sun, 01 May 2016 02:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 01 May 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
Trouble edge sword from becoming a dumping ground
नगवा क्षेत्र से बहता नाला जो कभी असि नदी था, आज अतिक्रमण की जद में है।
असि नदी का तट मुसीबतों का डेरा बन गया है। अतिक्रमण और अवजल के बोझ से कराहती नदी की पीड़ा न प्रशासन सुन रहा है न उसके तट पर रहने वाले लोग। प्राकृतिक संसाधन से खिलवाड़ जनता और अफसर दोनों के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। एक तरफ जहां नदी के तट पर रहने वाले लाखों लोगों के रातों की नींद और दिन का चैन गायब होता जा रहा है, वहीं अगर जांच हुई तो असि को बर्बाद करने वाले कई विभागों के अफसरों का गला फंस सकता है।
विज्ञापन



जन संगठनों के शोर और जनता के आंदोलन की राह पकड़ने के बावजूद असि नदी को कूड़े से पाटा जा रहा है। तट पर बसे लोग तो घरों का कूड़ा फेंक ही रहे हैं, नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने भी इसे डंपिंग ग्राउंड के रूप में इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। रामानुज नगर कॉलोनी, सहोदरवीर पुल, रवींद्रपुरी पुलिया, साकेतनगर, ब्रह्मानंद नगर समेत करीब दो सौ से अधिक स्थानों पर नदी की तलहटी में कूड़ा पाटा जा रहा है। कई जगह नदी को पाट कर स्कूल, अस्पताल, भवन बनाए जा रहे हैं। रवींद्रपुरी पुलिया के पास नदी के बड़े हिस्से को पाट कर वहां बाड़ लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन




गंगा रक्षा आंदोलन के अध्यक्ष कपींद्र तिवारी कहते हैं कि नगर निगम ने स्थाई तौर पर कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था न कर नदी की व्यवस्था को 30 वर्षों से लगातार नष्ट कर रहा है। असि नदी को सबसे अधिक नुकसान नगर निगम के कूड़े की वजह से हो रहा है। असि-गंगा संगम को भी नगर निगम के अधिकारियों ने कूड़े से ही पटवा दिया। प्रोजेक्टीस संस्था के अध्यक्ष जगन्नाथ ओझा, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के महामंत्री नीरज पांडेय का कहना है कि सबसे पहले निगम को नदी में कूड़ा गिराने पर रोक लगानी चाहिए। इसके साथ ही नालों का नदी में बहाया जाना बंद किया जाना चाहिए। ऐसा नहीं हुआ तो जनता इसके विरोध में सड़कों पर उतरेगी।   
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed