फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Trishul and Baba Vishwanath Dham logo will be on city buses and e-rickshaws in Kashi

Varanasi: काशी में चलने वाली सिटी बसों, ई-रिक्शे पर होगा त्रिशूल और बाबा विश्वनाथ धाम का लोगो

Tue, 27 Aug 2024 11:18 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 27 Aug 2024 11:18 AM IST
सार

वाराणसी शहर में चलने वाली सिटी बसों और ई-रिक्शे पर त्रिशूल और बाबा विश्वनाथ धाम का लोगो लगाया जाएगा। इसका डिजाइन स्मार्ट सिटी बनवा रहा है। चार दिन में लोगो का डिजाइन फाइनल होगा।

विज्ञापन
Trishul and Baba Vishwanath Dham logo will be on city buses and e-rickshaws in Kashi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

वाराणसी शहर में संचालित सिटी बसों और आने वाले 100 ई-रिक्शा पर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज का अपना लोगो होगा। त्रिशूल और बाबा विश्वनाथ धाम मॉडल के आकार का लोगो डिजाइन किया जा रहा है। वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (वीसीटीएसएल) और स्मार्ट सिटी की ओर से डिजाइन पर काम किया जा रहा है।

विज्ञापन


चार दिन में लोगो फाइनल कर लिया जाएगा। सिटी की ई-बस और डीजल बसों, समेत ई-रिक्शा पर यह लोगो लगाया जाएगा। इससे सिटी बसों की पहचान भी होगी। पिछले दिनों कमिश्नर कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड की बोर्ड की बैठक में लोगो के प्रस्ताव पर मुहर लगी थी। इसके बाद से वीसीटीएसएल और स्मार्ट सिटी की ओर से लोगो पर काम किया जा रहा है।

विज्ञापन

वीसीटीएसएल अधिकारियों के अनुसार बड़े महानगरों में सिटी ट्रांसपोर्ट के वाहनों पर उनका लोगो होता है। ऐसे में बाहर से आने वाले पर्यटकों को यह एहसास होता है कि यह अधिकारिक सेवा है। इस तरह काशी में आने वाले पर्यटकों को भी लोगो देख सिटी ट्रांसपोर्ट सेवा के प्रति उनका झुकाव बढ़ेगा। दिनों दिन काशी में पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। अधिकारियों के अनुसार शहर में ई-रिक्शा का भी संचालन सिटी ट्रांसपोर्ट की ओर से शुरू किया जा रहा है। स्टैंड का स्थान भी अंधरापुल के पास चिह्नित कर लिया गया है।

क्या बोले अधिकारी
जल्द ही लोगो की डिजाइन फाइनल कर ली जाएगी। सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के बेड़े में 50 ई-बस और 70 डीजल बसें संचालित हैं। 100 ई-रिक्शा भी जल्द आने वाला है। - एके सिंह, एआरएम, वीसीटीएसएल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed