फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   tripple talaaq is a not a matter of politics

जानिए किसने कहा, तीन तलाक राजनीति नहीं शरीयत का मुद्दा

Wed, 08 Feb 2017 06:59 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Wed, 08 Feb 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
tripple talaaq is a not a matter of politics
मुस्लिम महिलाएँ - फोटो : self
केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर ने भले ही तीन तलाक के मामले में चुनाव बाद बड़ा फैसला लेने की घोषणा कर राजनीतिक बहस का मुद्दा छेड़ दिया हो लेकिन मुस्लिम जानकारों का कहना है कि ऐसे बयान से कुछ होने वाला नहीं है।
विज्ञापन

तीन तलाक का मुद्दा शरीयत का मुद्दा है। सरकार इसमें हस्तक्षेप नहीं कर सकती।  
मुफ्ती-ए-शहर मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी का कहना है कि चुनाव से पहले एक बार फिर तीन तलाक का मुद्दा केंद्र सरकार ने छेड़ा है। जो लोग ऐसा बयान दे रहे हैं वो मुगालते में हैं कि इससे उनका वोट बैंक बढ़ेगा जबकि ऐसा कुछ नहीं होने वाला।
विज्ञापन

रही तीन तलाक की बात तो इस पर कोई फैसला सरकार नहीं ले सकती। ये मामला शरीयत का है।
 काजी-ए-शहर मौलाना गुलाम यासीन का कहना है कि तीन तलाक का मसला इस्लामिक कानून का है। इसमें सरकार का कोई दखल नहीं हो सकता।
इस बारे में अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन शकील अहमद बबलू कहते हैं कि तीन तलाक का मुद्दा इस्लाम और अकलियत का है।
इस पर अकलियत के लोग ही फैसला ले सकते हैं। बीजेपी सरकार ऐसी बहस छेड़कर लोगों को बरगला रही है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed