तीन तलाक : धमकी देने वालों के खिलाफ मुस्लिम महिलाओं ने बुलंद की आवाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुस्लिम महिला फाउंडेशन और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की ओर से रविवार को हुकुलगंज स्थित विशाल भारत संस्थान में महिला कचहरी का आयोजन किया गया। संगठन के लोगों ने तीन तलाक का विरोध करने वाली महिलाओं को धमकी देने वालों के खिलाफ आवाज बुलंद की।
मुस्लिम महिलाओं ने कहा कि वे तीन तलाक का विरोध करेंगी। मुस्लिम महिला फाउंडेशन की अध्यक्ष नाजनीन अंसारी ने कहा कि तलाकशुदा महिलाओं को बैंक से एक लाख रुपये का लोन दिलाकर आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।
नाजनीन ने कहा कि शादी या निकाह करने वालों का कोर्ट से पंजीकरण कराने के लिए जागरूक किया जाएगा। महिलाएं किसी की धमकी से डरने वाली नहीं हैं। जो धर्म के नाम पर डराएगा, जेल की हवा खानी पड़ेगी। कहा कि जल्द मुस्लिम महिलाएं मुख्यमंत्री से मिलेंगी और पूरी बात से अवगत कराएंगी।
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के पूर्णेंदु उपाध्याय ने कहा कि जो लोग धर्म के नाम फसाद फैलाना चाहते हैं, उनकी भी सूची तैयार कराई जा रही है। सोमवार को इंद्रेश कुमार को भी धमकी देने के मामले की घटना की जानकारी दी जाएगी।
इस मौके पर अर्चना भारतवंशी, डॉ. मृदुला जायसवाल, रिजवाना, तसलीमा, मुमताज, शहनाज मौजूद रही।