{"_id":"57e440274f1c1bff44a85293","slug":"tribute-to-the-martyrs-in-tears","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों को नम आंखों से नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों को नम आंखों से नमन
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 23 Sep 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
जिलेभर में विभिन्न स्थानों पर सभाएं, जुलूस, श्रद्धांजलि और विरोध प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उड़ी में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा। कहीं उनकी याद में कैंडल मार्च निकाला गया तो कहीं आतंकियों के खिलाफ गुस्से का इजहार किया गया। बीएचयू के वाणिज्य संकाय के शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने मौन रहकर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहां शाम सात बजे गुर्टू हास्टल के सैकड़ों छात्रों ने परिसर में शांति मार्च निकाला। विश्वविद्यालय के सिंह द्वार से रविदास गेट तक ये कैंडल मार्च गया।
उधर शाम सात बजे ही बीएचयू हैदराबाद गेट से विश्वनाथ मंदिर तक कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च में सौ की संख्या में छात्र हाथों में मोमबत्ती और शहीदों की फोटो लिए हुए थे। इस दौरान छात्रनेता अमित राय ने ये मुद्दा भी उठाया कि शहीदों का पार्थिव शरीर जब बीएचयू मोर्चरी हाउस आया उस वक्त विश्वविद्यालय का कोई प्रतिनिधि वहां नहीं पहुंचा था, ये बेहद दुखद रहा। उन्होंने विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर बीएचयू प्रशासन की सदबुद्धि के लिए कामना भी की।
राजातालाब प्रतिनिधि के मुताबिक गंगापुर इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने ग्राउंड पर परेड अभ्यास के दौरान शहीदों को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की और देश की रक्षा का संकल्प लिया। कैडेट्स ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर अस्त्र शस्त्र मांग के साथ बार्डर पर जाने की मांग की है। कैप्टन एलबी सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. श्रीप्रकाश सिंह, स्काउट शिक्षक पीके सिंह ने छात्रों के हौसले की सराहना की। काशी विद्यापीठ के गंगापुर परिसर में छात्रों ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। श्रद्धांजलि के पश्चात छात्रों ने पाकिस्तान व नवाज शरीफ के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गंगापुर में पैदल मार्च निकाला। आटो स्टैंड के पास छात्रों ने पाक पीएम का पुतला फूंका।