फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुकमा हमलाः पूर्वांचल के दोनों शहीदों को नम आंखों से अंतिम विदाई, उमड़ा जनसैलाब

Wed, 14 Mar 2018 09:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 14 Mar 2018 09:54 PM IST
विज्ञापन
Tribute to manoj on babatpur airport in varanasi
varanasi - फोटो : अमर उजाला
छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सली हमले में शहीद बलिया और मऊ के दोनों जवानों का पार्थिव शरीर बुधवार को उनके पैतृक गांव पहुंचा। यहां भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद दोनों शहीदों को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
Trending Videos
Tribute to manoj on babatpur airport in varanasi
varanasi - फोटो : अमर उजाला
बलिया के शहीद मनोज सिंह का पार्थिव शरीर वाराणसी से शाम करीब पांच बजे बलिया पुलिस लाइन परिसर पहुंचा। इसके बाद पैतृक गांव उसरौली ले जाया गया। यहां श्रद्धांजलि दी गई। सीआपीएफ के जवानों के साथ ही पुलिस कर्मियों ने गार्ड आफ ऑनर दिया। 

 
Tribute to manoj on babatpur airport in varanasi
varanasi - फोटो : अमर उजाला
सूबे के राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने पुष्प चक्र अर्पित किया। डीएम सुरेंद्र विक्रम एवं एसपी अनिल कुमार सिंह आला अफसरों ने भी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद टोंस नदी के किनारे शहीद का अंतिम संस्कार किया गया। शहीद के सात वर्षीय पुत्र प्रिंस ने मुखाग्नि दी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tribute to manoj on babatpur airport in varanasi
varanasi - फोटो : अमर उजाला
  उधर, मऊ के शहीद धर्मेंद्र यादव का पार्थिव शरीर हेलीकाप्टर से बुधवार की शाम पुलिस लाइन पहुंचा। इस दौरान भारत माता की जय और  शहीद धर्मेंद्र अमर रहे... के नारे लगाए। पुलिस लाइन से लगभग छह बजे शहीद का पार्थिव शरीर चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के भेडियाधर गांव के लिए रवाना हुआ। 

 
विज्ञापन
Tribute to manoj on babatpur airport in varanasi
varanasi - फोटो : अमर उजाला
साढ़े छह बजे पार्थिव शरीर गांव पहुंचने पर शहीद को श्रद्धांजलि दी गई। शहीद को डीएम और एसपी ने भी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वाहन से पार्थिव शरीर गाजीपुर स्थित श्मशान घाट पर लाया गया। यहां लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। इस दौरान लोगों ने जब तक सूरज-चांद रहेगा, धर्मेंद्र तुम्हारा नाम रहेगा... के नारे लगाए गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed