फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Triangular arrangement of railways will ease the journey of devotees in Mahakumbh

Varanasi News: महाकुंभ में रेलवे की त्रिकोणीय व्यवस्था आसान करेगी श्रद्धालुओं की राह

Sat, 16 Nov 2024 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Triangular arrangement of railways will ease the journey of devotees in Mahakumbh
एमओबीडी रेलवे बोर्ड ने कैंट और काशी स्टेशन का किया निरीक्षण
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। महाकुंभ में राज्य सरकार की अनुमानित साढ़े सात करोड़ की भीड़ थामने को लेकर रेलवे की तैयारियां अंतिम चरण में है। वाराणसी से प्रयागराज और अयोध्या-प्रयागराज और वाराणसी-अयोध्या के बीच ट्रेनों की त्रिकोणीय व्यवस्था बनाई गई है, जिससे यात्रियों की राह आसान होगी।
महाकुंभ आने वाले श्रद्धालुओं की आवाजाही अयोध्या और काशी के रास्ते ज्यादा होगी। इस व्यवस्था के तहत तैयारियां मुकम्मल की जा रही हैं। यह बातें रेलवे बोर्ड के सदस्य ऑपरेशन एंड बिजनेस डेवलपमेंट रविंद्र गोयल ने शुक्रवार को कैंट स्टेशन पर पत्रकारों से कहीं।
विज्ञापन

कैंट स्टेशन के निरीक्षण के क्रम में उन्होंने पावर केबिन, वॉशिंग लाइन, रेलवे ट्रैक, प्लेटफाॅर्म, स्टेशन परिसर, यार्ड री मॉडलिंग कार्य व संरक्षा प्रणाली को भी परखा। महिला स्टेशन मास्टर चंद्रमणि कुमारी की कार्यपद्धति की सराहना करते हुए नकदी देकर पुरस्कृत किया। गोयल ने बताया कि फुटफाॅल व टिकट-फ्रेट की आय से कैंट स्टेशन एनएसजी-1 कैटेगरी में शामिल हुआ है। उत्तर रेलवे जोन में वाराणसी कैंट यूपी का पहला स्टेशन है, जिसने 500 करोड़ की आय को पूरा किया है। यात्री सुविधाओं को लेकर यह फैसला लिया गया है कि लंबी दूरी की सभी ट्रेनों में कम से कम चार जनरल कोच जरूर लगे होंगे। ओडीओपी के तहत स्टाल की अवधि सीमा 3 माह तक आगे बढ़ा दी गई है। इस दौरान वह काशी स्टेशन के विस्तारीकरण कार्यों से भी रूबरू हुए। निरीक्षण में डीआरएम एसएस शर्मा, एडीआरएम लालजी चौधरी, स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed