{"_id":"60eb33b3d6542130b4310d57","slug":"trees-transported-to-varanasi-district-jail-with-the-help-of-tree-transplant-machine","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में पहली बार ट्री ट्रांसप्लांट मशीन की मदद से पहुंचाया गया पेड़, 73 पेड़ों को किया जाएगा स्थानांतरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में पहली बार ट्री ट्रांसप्लांट मशीन की मदद से पहुंचाया गया पेड़, 73 पेड़ों को किया जाएगा स्थानांतरित
Sun, 11 Jul 2021 11:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:38 PM IST
सार
वाराणसी में पहली बार ट्री ट्रांसप्लांट मशीन से हरे पेड़ को नए प्रस्तावित मंडलीय कार्यालय से जिला कारागार स्थानांतरित किया गया। दिल्ली से मंगाई गई ट्री ट्रांसप्लांट मशीन से रविवार को प्रायोगिक तौर पर इसकी शुरुआत की गई।
विज्ञापन
वाराणसी में मंडलायुक्त कार्यलय परिसर से एक पेड़ को उखाड़कर केंद्रीय कारागार ले जाती ट्री ट्रांसप्लांट मशीन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकारी निर्माण और सड़कों के चौड़ीकरण में हरे पेड़ों को अब नहीं काटा जाएगा। वाराणसी में पहली बार ट्री ट्रांसप्लांट मशीन से हरे पेड़ को नए प्रस्तावित मंडलीय कार्यालय से जिला कारागार स्थानांतरित किया गया। दिल्ली से मंगाई गई ट्री ट्रांसप्लांट मशीन से रविवार को प्रायोगिक तौर पर इसकी शुरुआत की गई।
मंडलायुक्त कार्यालय में प्रस्तावित एकीकृत कार्यालय के निर्माण में 73 पेड़ों को काटा जाना था। ऐसे में तय किया गया कि इन पेड़ों को काटने की बजाय दूसरी जगह स्थानांतरित किया जाए। इसलिए वन विभाग की ओर से दिल्ली से मशीन मंगाई गई। मशीन के आने के बाद रविवार को सफलतापूर्वक एक पेड़ को जिला कारागार में स्थानांतरित किया गया।
अब सोमवार को बाकी के पेड़ों को स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू होगी। वनाधिकारी महावीर कौजालगी ने बताया कि एकीकृत मंडलीय कार्यालय के निर्माण में 73 पेड़ ऐसे हैं जो भवन निर्माण में बाधक थे। पर्यावरण संरक्षण को देखते हुए पेड़ को काटने के बजाए उन्हें जड़ सहित सुरक्षित उखाड़ कर जिला कारागार में लगाया जाएगा।
विज्ञापन
रविवार को प्रायोगिक तौर पर एक पेड़ को स्थानांतरित किया गया। आने वाले दिनों में सरकारी निर्माण और सड़क चौड़ीकरण के दौरान पेड़ों को काटा नहीं जाएगा। ऐसे पेड़, जिनकी आयु लंबी होगी, उन्हें सुरक्षित जगहों पर लगा दिया जाएगा।