Massive Wind Storm: वाराणसी के छितौना गांव में आंधी ने बरपाया कहर, उखड़े पेड़ और गिरे मकान, दो की मौत
वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र के छितौना गांव में गुरुवार शाम आई आंधी ने जमकर कहर बरपाया। अलग-अलग स्थानों पर पेड़ और दीवार के नीचे दबने से दो लोगों की मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र के छितौना गांव में गुरुवार शाम ने आंधी-पानी ने जमकर कहर बरपाया। अलग-अलग स्थानों पर पेड़ और दीवार के नीचे दबने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बिजली के पोल गिरने के कारण जाल्हूपुर पावर सेंटर से कई गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। वहीं कई मार्ग भी अवरुद्ध भी हो गए हैं। इसके चलते काफी परेशानी हो रही है।
गुरुवार शाम अचनाक आई आंधी की वजह से छितौना गांव के कई लोग बेघर भी हो गए। आंधी के दौरान गांव निवासी धनरा देवी (72) पर नीम का पेड़ गिर गया। नीचे दबने से उनकी मौत हो गई। वहीं एक मकान की पक्की दीवार भराभराकर ढ़ह गई। जिसकी जद में आने के कारण सूरज यादव (50) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में सूरज के भाई लक्ष्मण (45), वकील (60) और अमन (12) गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है।
इसके अलावा आंधी के दौरान अलग-अलग घटनाओं में बुद्धू राम (65) और सुब्बे यादव (55) भी घायल हो गए। उन्हें भी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वहीं ढाब क्षेत्र के मोकलपुर,गोबरहां, रामचन्दीपुर आदि गांवों में कई पेड़ और बिजली के पोल उखड़ गए। जिससे ढाब क्षेत्र की भी विद्युत आपूर्ति बंद है।
नुकसान का हो रहा आकलन
आंधी के दौरान पेड़ों के नीचे और टिन शेड के मकान में बांधे गए कई मवेशी भी गंभीर रूप से घायल हुए। छितौना गांव निवासी दिलीप यादव और सुनील यादव समेत कई ग्रामीणों का पशुओं के लिए बनाया गया टिन शेड आंधी में उड़ गया। वहीं दीवारें भरभरा कर ढह गई।
छितौना के ग्राम प्रधान उदयनाथ यादव के मुताबिक गुरुवार शाम आई आंधी के कारण काफी क्षति हुई है। उप जिलाधिकारी सदर नंदकिशोर कलाल ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में हुई क्षति का आकलन करने के लिए लेखपालों व राजस्व निरीक्षकों को निर्देशित कर दिया गया है। वो जो रिपोर्ट रिपोर्ट देंगे उस आधार पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।