Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   tree planted the name of Olympians and heroes of the country on World Environment Day in varanasi

Varanasi News: देश के 11 ओलंपियन और 5 वीरों के नाम पर रोपे गए पौधे, विश्व पर्यावरण दिवस पर लिया गया ये संकल्प

Thu, 06 Jun 2024 03:21 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 06 Jun 2024 03:21 PM IST
सार

Varanasi News: एमएसएमई औद्योगिक अस्थान चांदपुर 11 फलदार पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। मुख्य अतिथि लघु उद्योग भारती काशी प्रांत अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण की शपथ दिलाई। 

विज्ञापन
tree planted the name of Olympians and heroes of the country on World Environment Day in varanasi
ओलंपियन के नाम पर पौधरोपण करते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व पर्यावरण दिवस पर बुधवार को कहीं पौधरोपण हुआ तो कहीं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। वन विभाग की ओर से सारनाथ में पांच महापुरुषों के नाम पर पौधरोपण किया गया। एनडीआरएफ, सीआरपीएफ, एनसीसी, रेलवे और शैक्षणिक संस्थाओं की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। इसके बाद वन अधिकारी स्वाती ने जू पार्क में चंद्रशेखर आजार, भगत सिंह, खुदीराम बोस, रामप्रसाद बिस्मिल और सुभाषचंद्र बोस के नाम पर पांच पौधे लगाए।

विज्ञापन


महाबोधि सोसाइटी ऑफ इंडिया के संयुक्त सचिव भिक्षु सुमितानंद थेरो ने पौधरोपण किया। रैली में रविंद्र यादव, पन्ना लाल सोनकर, अमित दूबे, पायल शर्मा, रामधन यादव सहित अन्य लोग शामिल रहे। इसी तरह सृजन सामाजिक विकास न्यास और सीआरपीएफ 95 बटालियन, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्यों ने पर्यावरण धारणीय संपोष्य संस्थान परिसर में पौधरोपण किया। यहां पर्यावरण अनिल कुमार सिंह ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


बरेका महाप्रबंधक सुशील कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में संरक्षा विभाग के सदस्यों ने बरेका परिसर में पौधरोपण किया। पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम विनीत कुमार श्रीवास्तव और उत्तर रेलवे के एडीआरएम लालजी चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




आशा ट्रस्ट की ओर से भंदहा कला में संचालित ई-लाइब्रेरी एवं स्टडी सेंटर की बालिकाओं ने पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए शपथ ली। वेस इंडिया, वरुणा सेवा ट्रस्ट और प्लान इंडिया के सदस्यों ने डीआईओएस परिसर में पांच पौधे रोपे। इस मौके पर सीए जमुना शुक्ला, समीर श्रीवास्तव, डॉ. राजेश श्रीवास्तव मौजूद रहे।

केसरवानी वैश्य नगर सभा व केसरवानी वैश्य नगर महिला सभा के सदस्यों ने रामनगर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इसके अलावा बीएचयू, विद्यापीठ, राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चौकाघाट, सीएमओ कार्यलय, अघोरपीठ बाबा कीनाराम स्थली, पूर्वंचाल डिस्कॉम, वनिता पालिटेक्निक लहुराबीर आदि जगहों से जागरूकता रैली निकाली गई।

Trending Videos

हमारी भूमि हमारा भविष्य संवारेगा एक जीवनवृक्ष

tree planted the name of Olympians and heroes of the country on World Environment Day in varanasi
पौधरोपण कर लिया गया संकल्प। - फोटो : अमर उजाला

पर्यावरण को संरक्षित करने के उद्देश्य से श्री काशी अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों ने मैदागिन एवं टाउनहाल में लोगों को पौधा वितरण किया। विश्व पर्यावरण दिवस की हमारी भूमि हमारा भविष्य थीम पर समाज के सभापति संतोष कुमार अग्रवाल ने अग्रबंधुओं सहित समस्त काशीवासियों से आह्वान किया है कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने आसपास के खाली भूमि पर एक छायादार पौधा लगाएं।

कार्यक्रम संयोजक नारायण अग्रवाल ने बताया कि निःशुल्क पौधों का वितरण राहगीरों एवं मॉर्निंग वाक करने वाले महिलाओं एवं पुरुषों में किया गया। स्वागत प्रधानमंत्री संतोष अग्रवाल कर्णघंटा, संचालन रिषभ चंद्र जैन एवं धन्यवाद अरुण अग्रवाल रुद्रा ने व्यक्त किया। इस अवसर अर्थ मंत्री गौरव अग्रवाल ''सीए'', मंत्री राकेश जैन, सहसंयोजक राजकिशोर अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, आमोद अग्रवाल ने सहयोग किया।

कुलपति ने किया पौधरोपण
काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. एके त्यागी ने गंगापुर परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। राजघाट स्थित वसंत महिला महाविद्यालय शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने परिसर में पौधरोपण किया। प्राचार्य अल्का सिंह समेत शिक्षकों ने पौधरोपण किया। महिला महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो़ रीता सिंह ने पौधरोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। नागेपुर में अवादा फाउंडेशन की रितु पटवारी ने पीपल, जामुन और हरिशंकरी के पौधे रोपे।

हमारी भूमि हमारा भविष्य संवारेगा एक जीवनवृक्ष
श्री काशी अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों ने मैदागिन और टाउनहॉल में पौधे बांटे। सभापति संतोष कुमार अग्रवाल ने काशीवासियों से आह्वान किया है कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने आसपास के खाली भूमि पर एक छायादार पौधा लगाएं। कार्यक्रम संयोजक नारायण अग्रवाल, प्रधानमंत्री संतोष अग्रवाल कर्णघंटा, रिषभ चंद्र जैन, अरुण अग्रवाल रुद्रा मौजूद रहे।

काशी विद्यापीठ कुलपति ने किया पौधरोपण
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. एके त्यागी ने गंगापुर परिसर में पौध रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। राजघाट स्थित वसंत महिला महाविद्यालय शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने परिसर में पौधरोपण किया। इस मौके पर प्राचार्य अल्का सिंह समेत शिक्षकों ने पौध रोपण किया।

महिला महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो़ रीता सिंह ने पौधरोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। कहा कि मानव जीवन के लिए पौधरोपण जरूरी है। प्रो़ सीमा तिवारी, प्रो. रीता जायसवाल, डाॅ़ सबीना बानो, डाॅ़ धीरेंद्र नाथ चौबे मौजूद रहे। नागेपुर में अवादा फाउंडेशन ने पीपल, जामुन और हरिशंकरी के पौधे रोपे गए। रितु पटवारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षित नहीं किया तो मानव जीवन और जीव जंतु सभी संकट में पड़ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed