फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tree fell on the roof of the school, roof damaged, desk and bench broken

विद्यालय की छत पर गिरा पेड़, छत क्षतिग्रस्त, डेस्क और बेंच टूटे

Thu, 28 Apr 2022 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Tree fell on the roof of the school, roof damaged, desk and bench broken
सेवापुरी। आराजीलाइन ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय उत्तरी के भवन पर बुधवार को अचानक विद्यालय परिसर में लगा जर्जर बरगद का पेड़ गिर गया। इससे दो कमरों की छत क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं कमरे में रखा डेस्क और बेंच टूट गए। घटना के समय विद्यालय में बच्चों की छुट्टी हो चुकी थी। ऐसे में बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

सिहोरवा उत्तरी को प्रदेश सरकार द्वारा फाइव स्टार रेटिंग मिल चुकी है। इसके साथ ही प्रदेश सरकार की वेबसाइट पर भी इस विद्यालय की फोटो पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी साझा कर चुके हैं। यह विद्यालय ब्लॉक में सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों में शामिल है। इससे पहले बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से विद्यालय में बने स्मार्ट क्लास को काफी नुकसान हुआ था। प्रोजेक्टर, पंखे आदि जल गए थे। पिछले साल इस विद्यालय पर आधारित डाक्यूमेंट्री भी बनी है, जिसे दूरदर्शन पर प्रसारित भी किया जा चुका है। वर्तमान में इस विद्यालय में 324 बच्चे शिक्षण ग्रहण कर रहे हैं। घटना के बाद प्रधानाध्यापक ने खंड शिक्षा अधिकारी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सूचना दी है। खंड शिक्षा अधिकारी शशिकांत ने बताया कि पेड़ गिरने से विद्यालय की छत क्षतिग्रस्त हो गई है। पेड़ की डाली को काटकर हटाया गया है। जल्द ही विद्यालय की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed