{"_id":"6a8c95460943e501e20790ea","slug":"treated-people-to-lassi-using-money-from-the-piggy-bank-and-distributed-falahar-fasting-food-made-of-potatoes-and-dried-pomegranate-seeds-varanasi-news-c-20-vns1022-1518345-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: गुल्लक के पैसे से लस्सी पिलाई, आलू व अनारदाना का फलाहार बांटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: गुल्लक के पैसे से लस्सी पिलाई, आलू व अनारदाना का फलाहार बांटा
विज्ञापन
वाराणसी। सावन के अंतिम सोमवार पर भी संस्थाओं और समाजसेवियों ने शिवभक्तों की सेवा की। फलाहार से लेकर पेय पदार्थों तक का वितरण किया गया। आराध्य संस्था की ओर से बांसफाटक पर लगे स्टॉल का शुभारंभ मेयर अशोक तिवारी, सपा नेता मनोज राय धूपचंडी, पूर्व विधायक अब्दुल समद अंसारी व वरिष्ठ पत्रकार हेमंत शर्मा ने शिवभक्तों को लस्सी पिलाकर किया। सपा नेता लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि परिवार के पांच सदस्य अपने जेब खर्च के पैसे गुल्लक में एक वर्ष तक एकत्रित करते हैं और सावन में शिवभक्तों के बीच फलाहार का वितरण करते हैं।
महामृत्युंजय मंदिर में लगा स्टॉल
महामृत्युंजय मंदिर में दैनिक दर्शनार्थियों की ओर से स्टॉल लगाया गया। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को पंचमेवा के पैकेट व फलाहार का वितरण किया गया। रोटरी क्लब वाराणसी गंगा द्वारा आशीर्वाद क्लब की ओर से कांवरिया सेवा शिविर राम जानकी मंदिर, बुलानाला पर लगाया गया। अग्रवाल महासभा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से चौक स्थित श्री राधा रमण मंदिर के पास शिविर लगाकर फलाहार का वितरण किया गया। कर्दमेश्वर महादेव के पास समाजसेवी संस्था थ्रीबी व निर्मला सेवा ट्रस्ट की ओर से अल्पाहार और पानी का वितरण किया गया। मार्कंडेय महादेव में उमड़े कांवड़ियों की सेवा के लिए भी जगह-जगह स्टॉल लगाए गए थे।