{"_id":"648722bd6786624eb709aab6","slug":"treacherous-transformers-power-cuts-increased-the-problem-varanasi-news-c-20-vns1013-249263-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: दगा दे रहे ट्रांसफार्मर, बिजली कटौती ने बढ़ाई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: दगा दे रहे ट्रांसफार्मर, बिजली कटौती ने बढ़ाई परेशानी
विज्ञापन
ककरमत्ता, लोहता, गंगापुर समेत कई जगहों पर बिगड़ा शेड्यूल
पांडेयपुर में जला ट्रांसफार्मर
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। शहरी और ग्रामीण इलाकों में बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सबसे अधिक परेशानी रात में हो रही है। कहीं तार टूटकर गिर जा रहा है तो कहीं ट्रांसफार्मर दगा दे रहा है। बिजली आपूर्ति बहाल होने में भी लोगों को इंतजार करना पड़ता है।
रविवार आधी रात बाद से साउथ ककरमत्ता, न्यू काॅलोनी ककरमत्ता, भगवानपुर, चेतगंज, लोहता, न्यू बेदौली, मां वैष्णवनगर कॉलोनी में बिजली की आवाजाही जारी रही। रात के अलावा सुबह छह बजे भी बिजली कट गई। लोहता क्षेत्र में सोमवार को गंगापुर फीडर से संचालित होने वाली डेहली विनायक फीडर की बिजली आपूर्ति सुबह 9 से 11 बजे तक बाधित रही। इस कारण सुरही, बनकट, सभईपुर, अनंतपुर गांव के लोग परेशान हो गए। पता चला कि ट्रांसफार्मर खराब हो गया है। करीब तीन घंटे बाद ट्रांसफार्मर बना तब आपूर्ति बहाल हुई। वहीं, पांडेयपुर चौराहे के पास लगे ट्रांसफार्मर में पहले थोड़ी चिंगारी निकल रही थी। देखते देखते चिंगारी की वजह से ट्रांसफार्मर में आग लग गई। सूचना मिलने के बाद उपकेंद्र से बिजली काट दी गई। वहीं, लमही के वैष्णवपुरी कॉलोनी में सुबह नौ बजे से बिजली गुल है।