फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   traveler from Sharjah to varanasi hide gold worth oF Rs 50 lakhs in such place you will not believe

Varanasi: शारजाह से आए यात्री ने ऐसी जगह छिपाया 50 लाख का सोना, जानकर आपको नहीं होगा यकीन

Wed, 05 Jul 2023 08:09 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 05 Jul 2023 08:09 PM IST
सार

वाराणसी एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों की आंखों में धूल झोंकने के लिए शारजाह से आए यात्री ने क्या कुछ नहीं किया। यात्री को यकीन था कि वह अपने मकसद में कामयाब हो जाएगा। लेकिन अधिकारियों की सतर्कता के चलते उसकी सारी होशियारी धरी की धरी रह गई।

विज्ञापन
traveler from Sharjah to varanasi hide gold worth oF Rs 50 lakhs in such  place you will not believe
तीन कैप्सूल के अंदर पेस्ट बना कर रखा गया था सोना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शारजाह से आए एक यात्री के मलाशय से बरामद तीन कैप्सूल से 860.210 ग्राम सोना बरामद किया गया। बरामद सोने की कीमत 50,75,239 रुपये बताई गई है। सोना जब्त कर कस्टम विभाग की टीम ने बिहार के भोजपुर निवासी यात्री रोशन कुमार को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

विज्ञापन


शारजाह से एयर इंडिया का विमान आईएक्स-184 मंगलवार रात वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचा। यात्रियों की जांच कस्टम विभाग की टीम कर रही थी। टीम को एक यात्री पर संदेह हुआ। सघनता से उसकी जांच करने पर उसके मलाशय से प्लास्टिक के तीन कैप्सूल मिले।
विज्ञापन


तीनों कैप्सूल के अंदर 860.210 ग्राम सोना पेस्ट के तौर पर रखा गया था। इस संबंध में कस्टम अधीक्षक आनंद राय ने बताया कि भोजपुर निवासी यात्री के पास से 50 लाख रुपये से अधिक मूल्य का सोना बरामद किया गया है। सोना जब्त कर यात्री के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: पत्नी और तीन बच्चों की हत्या कर फंदे से लटक गया शख्स, सुसाइड नोट में बताया ये कारण

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed