फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Travel to Varanasi-Lucknow by Roadways AC bus now costs Rs 542, fare reduced

बस यात्रियों के लिए गुड न्यूज: रोडवेज की एसी बस से वाराणसी-लखनऊ का सफर अब 542 रुपये में, कम हुआ किराया

Tue, 05 Dec 2023 01:43 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 05 Dec 2023 01:43 PM IST
सार

वाराणसी परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा ने बताया कि ठंड को देखते हुए यात्रियों को मुख्यालय ने बड़ी राहत दी है। 16 दिसंबर से 28 फरवरी तक यात्रियों को एसी बसों में दस फीसदी तक किराये पर छूट मिलेगी। जनरथ की अलग-अलग कैटेगरी की एसी बसों में किराया कम हुआ है।

विज्ञापन
Travel to Varanasi-Lucknow by Roadways AC bus now costs Rs 542, fare reduced
यूपी रोडवेज बस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

ठंड में यात्रियों को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने बड़ी राहत दी है। एसी बसों का दस फीसदी किराया कम कर दिया गया। 16 दिसंबर से यात्री किराये में छूट का लाभ उठा सकेंगे। वाराणसी परिक्षेत्र के 35 एसी जनरथ बसों के जरिए यात्री लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर, प्रयागराज अन्य जिलों की यात्रा करते हैं। अब उन्हें कम किराया देना होगा। वाराणसी से लखनऊ तक का जनरथ की दो बाई दो एसी बस का किराया 700 रुपये है, अब यात्रियों को 630 रुपये देना होगा। तीन बाई दो की एसी बस का पहले किराया 602 रुपये था, अब 542 रुपये हो गया है।

विज्ञापन

वाराणसी परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा ने बताया कि ठंड को देखते हुए यात्रियों को मुख्यालय ने बड़ी राहत दी है। 16 दिसंबर से 28 फरवरी तक यात्रियों को एसी बसों में दस फीसदी तक किराये पर छूट मिलेगी। जनरथ की अलग-अलग कैटेगरी की एसी बसों में किराया कम हुआ है। इसका लाभ वाराणसी-लखनऊ रूट के जौनपुर, सुल्तानपुर, शाहगंज और वाराणसी-गोरखपुर रूट के सुनौली, आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर और वहीं, विंध्यनगर, शक्तिनगर तक की रूट पर यात्रियों को मिलेगा।

विज्ञापन

 

एसी बसों में ब्लोवर की भी सुविधा

रोडवेज अधिकारियों के अनुसार ठंड में यात्रियों को सफर के दौरान गर्माहट का एहसास होगा। एसी बसों में ब्लोवर की भी सुविधा है, जो कि यात्रियों के सफर को और सुहाना बनाएगी। कम किराया और गर्माहट के साथ यात्रा काफी सुखद होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जनरथ दो बाई दो की एसी बस का किराया

रूट                         पहले               अब

वाराणसी-लखनऊ        700              630

वाराणसी-कानपुर         733              660

वाराणसी-गोरखपुर        510             459

वाराणसी-प्रयागराज        289            260

 

जनरथ तीन बाई दो की एसी बस का किराया

रूट                         पहले         अब

वाराणसी-लखनऊ       602          542

वाराणसी-कानपुर        628           565

वाराणसी-गोरखपुर      438           394

वाराणसी-प्रयागराज     249           224

नोट-प्रति सीट किराया निर्धारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed