फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Travel in electric buses in Varanasi from December

वाराणसी में दिसंबर माह से करिए इलेक्ट्रिक बसों में सफर, प्रदूषण भी होगा कम

Tue, 02 Nov 2021 11:57 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 02 Nov 2021 11:57 AM IST
सार

नवंबर माह के अंत तक ई बस चार्जिंग स्टेशन सहित सारी प्रक्रियाएं पूरी कर ली जाएंगी।  मिर्जामुराद स्थित एक महाविद्यालय में 11 ई बसें आ चुकी हैं।

विज्ञापन
Travel in electric buses in Varanasi from December
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वाराणसी में जल्द ही इलेक्ट्रिक बसें दौड़ने वाली हैं। दिसंबर माह की शुरुआत से आम लोग इसमें सफर कर सकेंगे। इस माह के अंत से पहले ई बस चार्जिंग स्टेशन सहित सारी प्रक्रियाएं भी पूरी कर ली जाएंगी। चार्जिंग स्टेशन का काम तेज कर दिया गया है, जिसको 25 नवंबर तक पूरा किए जाने का समय भी निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


रविवार को 10 और सोमवार की दोपहर एक और ई बस मिर्जामुराद स्थित एक महाविद्यालय में पहुंच गई है। इसे मिलाकर अब शहर के लिए कुल 11 ई बसें आ चुकी हैं। शहरवासी अगले माह के प्रारंभ में इलेक्ट्रिक बस में सफर करेंगे। इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू होने से शहर में पर्यावरण प्रदूषण पर भी काफी हद तक लगाम लगेगी।
विज्ञापन


नगरीय परिवहन निदेशालय और परिवहन निगम की ओर से चार्जिंग बस स्टेशन को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए बीते 27 अक्तूबर को लखनऊ से आए ज्वाइंट डायरेक्टर अजीत सिंह ने स्टेशन का निरीक्षण किया था। इसके बाद कार्यदाई निजी कंपनी पीएमआई और सीएनडीएस को तय समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिये गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तकनीकी निरीक्षण के लिए मुख्यालय ने गठित की टीम 

हरियाणा से वाराणसी के मिर्जामुराद पहुंची 11 इलेक्ट्रिक बसों का तकनीकी निरीक्षण किया जाएगा। परिवहन निगम की ओर से सोमवार को टीम गठित कर रोडवेज क्षेत्रीय प्रबंधक को जल्द से जल्द रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय को सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस टीम में कैंट रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक, सेवा प्रबंधक, तकनीकी सहायक प्रबंधक सहित एक टेक्निकल ऑफिसर को शामिल किया गया है। इनके द्वारा सभी बसों की फिटनेस की जांच की जाएगी। साथ ही बसों के रजिस्ट्रेशन और चालकों की नियुक्ति कर सूची मुख्यालय को भेजी जाएगी।

दिसंबर माह की शुरुआत तक शहर में ई बसें चलने लगेंगी। बसों के तकनीकी निरीक्षण के लिए  मुख्यालय द्वारा टीम गठित की गई है। फिटनेस सहित अन्य प्रक्रियाएं पूरी कर मुख्यालय को सूचित किया जाएगा। - कमलाकांत तिवारी, क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज

मिर्जामुराद में अब तक 11 इलेक्ट्रिक बस आ चुकी हैं। उन्हें पास के ही एक महाविद्यालय के परिसर में रखवाया गया है। ई बस चार्जिंग स्टेशन का काम तेजी से चल रहा है, जिसे 25 नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। - जयदीप वर्मा, परामर्श दाता पीएमआई 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed